- आसमान पर छाये काले बादलों ने गिराया चंद बूंदें, लोग हुए निराश

- मौसम विज्ञानियों का है कहना कभी धमक सकते हैं मॉनसूनी बादल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बादलों ने ललचाया तो बहुत पर बरसे नहीं। सुबह सूरज निकले तो बादल उन पर हावी थे। फिर दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर में तेजी देखने को मिली। लेकिन दोपहर बाद से एक बार फिर बादलों ने सूरज को शिकंजे मे लिया और शाम होते होते सूरज पूरी बादलों के पीछे हो गये। इस समय ऐसा लगा कि अब बादल झमझमा कर बरस पड़ेंगे। पर लोगों का ऐसा सोचना बेकार ही साबित हुआ। खासे इंतजार के बाद बादलों से चंद बूंदें ही टपकी। हां इसका यह असर रहा ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना जरूर हो गया। पर गर्मी से निजात के लिए जिस तरह की मॉनसूनी बारिश की आस लोग लगाये बैठे थे उन्हें निराशा ही हाथ लगी। रात में भी बादलों ने मायूस किया।

आज हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानियों का कहना है जिस तरह से हालात बन रहे हैं उसके मुताबिक मॉनसूनी बादल कभी भी बनारस को धरती को भिगो सकते हैं। संभव है कि रविवार को मॉनसूनी बादल आ धमकें। मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पाण्डेय ने दो जुलाई तक मॉनसूनी बादलों के आने का समय बताया है। इधर मौसम विभाग ने 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस व मिनिमम टेंप्रेचर 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम ह्यूमिडिटी लेवल 100 व मिनिमम 58 रहा।