-लापरवाही के चलते सरकारी महकमा अब तक नहीं बांट सका कंबल

-15 लाख के बजट से बंटने हैं 3750 कंबल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

ठंड का सितम शुरू हो गया है, मगर शायद जिला प्रशासन को इसका अहसास नहीं हो रहा है। तभी निराश्रितों को ठंड से राहत पहुंचाने को सरकारी खजाने में मिलने वाले कंबल का बजट आए कई दिन बीत जाने के बावजूद महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा है। सरकारी महकमें की सुस्त चाल के कारण ठंड से मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन ठंड से हुई किसी भी मौत को स्वीकार नहीं कर रहा है। ठंड रात में अपने चरम पर पहुंच रही है और सरकारी महकमा सिर्फ 990 कंबल ही बांट सका है।

बंटने हैं 3700 कंबल

दो माह की ठंड में लगभग एक माह बीतने को है, मगर सरकारी महकमा अब तक जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण नहीं कर सका है। 15 लाख रुपए के बजट से जिला प्रशासन को 3700 कंबल बांटने के लिए दिया गया है। मगर अब तक सिर्फ 990 कंबल ही बांटे जा सके हैं। एडीएम एफआर डॉ। महेंद्र राय ने बताया कि कंबल बांटने के लिए सरकार से 15 लाख रुपए मिले थे। टेंडर के जरिए 3700 कंबल खरीद कर सदर, पिंडरा, राजा तालाब एसडीएम और तहसीलदार को दे दिया गया है। कंबल का वितरण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराया जा रहा है। साथ ही फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने जल्द कंबल का वितरण पूरा कराने का निर्देश दिया है।

50 परसेंट भी नहीं बंटे कंबल

तहसील - कंबल - वितरण

सदर - 1250 - 365

पिंडरा - 1250 - 310

राजातालाब - 1250 - 315