-चंदौली जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा का कब्जा

-मुगलसराय में पहली बार जीती बीजेपी की महिला प्रत्याशी

-विधायक सुशील सिंह ने चाचा की हार का लिया बदला

VARANASI

धान का कटोरा कहा जाने वाला कृषि प्रधान जिला चंदौली के पूरब, पश्चिम व दक्षिण से 'कमल' खिला तो वहीं उत्तर सकलडीहा से साइकिल ने बाजी मारी। सपा का गढ़ कहे जाने वाले चंदौली जिले में साइकिल बुरी तरह पंक्चर हुई। मुगलसराय विधानसभा से पहली बार बीजेपी की महिला प्रत्याशी साधना सिंह ने सपा के बाबूलाल यादव को हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला चकिया सुरक्षित सीट से भाजपा के शारदा प्रसाद ने बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र प्रसाद व सपा की विधायक पूनम सोनकर को बुरी तरह पराजित किया। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जिले का सबसे हॉट सीट सैयदराजा विधानसभा में विधायक सुशील सिंह ने जीत दर्ज कर न सिर्फ हैट्रिक लगाई बल्कि अपने चाचा एमएलसी बृजेश सिंह के हार का बदला भी सपा के मनोज सिंह डब्लू को हराकर ले लिया। ख्0क्ख् के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर डॉन ब्रजेश सिंह भी चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें मनोज सिंह डब्लू ने हराया था। जिले में इसकी चर्चाएं जोरों पर रहीं।

एक नजर

मुगलसराय विधानसभा

भाजपा- साधना सिंह -87,ब्0क् वोट

सपा- बाबू लाल यादव -7ब्,क्भ्8 ,,

बसपा- तिलकधारी बिंद -भ्7,ख्क्9 ,,

प्रमासपा - बब्बन चौहान -7,8क्क् ,,

नोटा -क्,9भ्0 ने किया उपयोग

सकलडीहा विधानसभा

सपा- प्रभु नारायण यादव -79,87भ् वोट

भाजपा- सूर्यमुनी तिवारी -म्ब्,90म् ,,

बसपा- उपेंद्र सिंह गुड्डू -भ्ख्,क्7भ् ,,

नोटा- क्,787 ने किया उपयोग

सैयदराजा विधानसभा

भाजपा-सुशील सिंह-78,8म्9 वोट

बसपा-श्याम नारायण सिंह -म्ब्,फ्7भ् ,,

सपा- मनोज सिंह डब्लू-ब्ब्,8फ्ख् ,,

नोटा- क्,ब्म्फ् ने किया उपयोग

चकिया विधानसभा (सुरक्षित)

भाजपा-शारदा प्रसाद -9म्,890 वोट

बसपा- जितेंद्र कुमार- 7म्,8ख्7 ,,

सपा -पूनम सोनकर -ब्8,म्87 ,,

नोटा- फ्,क्म्ख् वोटर ने किया इस्तेमाल