BHU में तीन दिनी महोत्सव का हुआ समापन

VARANASI

बीएचयू शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की कड़ी में परफॉरमिंग आ‌र्ट्स फैकल्टी में तीन दिवसीय धु्रपद महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत खैरागढ़ से आयीं ध्रुपद गायिका सोमबाला कुमार ने की। उन्होंने राग-मुल्तानी और चौताल में बंदिश पेश की। उनके बाद उस्ताद बहाउद्दीन डागर ने रुद्रवीणा के तार झंकृत किये। उन्होंने राग खमाज में आलाप एवं जोड़, झाला प्रस्तुत किया। प। ऋत्विक सान्याल ने राग छायानट में धमार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सेक्रेटरी प्रो। सच्चिदानन्द जोशी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। वीसी प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। बीएचयू एग्जिक्यूटिव काउंसिल के मेंबर प्रो चित्तरंजन ज्योतिषी की उपस्थिति खास रही। डॉ विश्वनाथ पाण्डेय ने स्वागत किया।

प्रो। शारदा वेलंकर, प्रो। के। शशी कुमार, प्रो। वीरेन्द्र नाथ मिश्र, प्रो। कमलेश दत्त त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

विशिष्ट जन- प्रो। संगीता पंडित, डॉ। रामशंकर, डॉ। ज्ञानेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ। के। ए। चंचल प्रो। राजेश शाह, डॉ। सुप्रिया शाह, कुबेर नाथ मिश्र, डॉ। वनमाला पर्वतकर, पद्मश्री डॉ। सरोज चूड़ामणी, प्रो। मंगला कपूर, डॉ। पी.सी। होम्बल, प्रो.के.डी। त्रिपाठी, प्रो। सरयू सोनी, डॉ। स्वरवंदना शर्मा, उर्मिला शर्मा, प्रो। कृष्णकान्त शर्मा, डॉ। प्रवीण उद्धव