BHU के पं ओंकारनाथ ठाकुर ऑडिटोरियम में सोमवार को पूर्वाचार्य स्मृति समारोह का हुआ आगाज

VARANASI

फैकल्टी ऑफ परफॉरमिंग आर्ट बीएचयू के पं ओंकारनाथ ठाकुर ऑडिटोरियम में सोमवार को पूर्वाचार्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी के रूप में समारोह का आगाज पं। शिवनाथ मिश्र एवं देवव्रत मिश्र के सितार वादन से हुआ। उन्होंने राग गुजरी तोड़ो की अवतारणा की जिसमें मसीत खानी एवं रजाखानी की सुमधुर प्रस्तुति दी। उनके बाद प्रो। विजय कपूर ने राग मधुवंती की अवतारणा से की। उन्होंने बड़ा ख्याल प्रस्तुत किया और उसके बाद मध्यताल में सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हारमोनियम पर इंद्रदेव चौधरी व तबले पर डॉ रजनीश तिवारी ने संगत की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ प्रवीण उद्धव व श्रुतिशील उद्धव ने मंच संभाला। उन्होंने बेहतरीन तबला वादन कर उपस्थित श्रोताओं को ताल और लय की एक दूसरी ही दुनिया की सैर करायी। डॉ। रामशंकर, डॉ.वी। सत्यवरा प्रसाद, डॉ। संगीता सिंह, प्रो। रेवती साकलकर, डॉ। लिपिका दास गुप्ता की प्रस्तुतियों ने संगीत की उत्कृष्टता से लोगो का परिचय कराया। डॉ। विधि नागर ने कृष्ण वंदना, शिव पार्वती की होली गीत 'होली खेले दिगंबर गौरा.' पर नृत्य किया। इन गुरुजनों की प्रस्तुति में कुबेर मिश्र, इंद्रदेव चौधरी, डॉ। रजनीश तिवारी, आनंद मिश्र, अमन जैन, पंकज शर्मा आदि ने बखूबी साथ दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ। संगीता सिंह ने किया। इस मौके पर संकाय प्रमुख प्रो। वीरेंद्र नाथ मिश्र, प्रो। राजेश शाह, डा। ज्ञानेश चंद्र पांडेय, प्रो। लेलिना भट्ट, प्रो। शारदा वेलंकर, प्रो। ऋत्विक सान्याल, डा। आर। सरयू सोन्नी आदि मौजूद थीं। संचालन प्रो। संगीता पंडित, ज्योति व शायोनी ने किया।