दिन भर चली ठंडी हवाएं, गलन ने लोगों को किया परेशान

VARANASI

पिछले कुछ दिनों से मौसम की मार झेल रहे बनारसियों के लिए रविवार भी कुछ खास बदलाव लेकर नहीं आया। शीतलहर का चलना रुक नहीं रहा है। जिसका असर है कि लोग कड़ाके की ठंडक झेल रहे हैं। धूप तो निकली थी लेकिन उसकी गर्मी गायब रही। लोग ठंड से सिकुड़ते कुड़कुड़ाते रहे। शाम को बढ़ी बेअंदाज गलन लोगों को खासा परेशान किया।

अभी नहीं दिखेगा कोई बदलाव

मौसम विज्ञानियों ने मौसम में अभी बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया है। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कोल्ड फ्रंट का असर है। वार्म फ्रंट अगर सक्रिय होता तो ठंड से राहत मिलती। पर वो इधर आ नहीं सका है। इसी के साथ एक दूसरा कोल्ड फ्रंट फिर से सक्रिय हो गया है। जिसके चलते अभी मौसम में कोई बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। इधर मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे मैक्सिमम टेंप्रेचर ख्ख्.क् डिग्री सेल्सियस व मिनिमम टेंप्रेचर म्.म् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।