-डॉ। राममनोहर लोहिया कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा

-चार पदों के लिए अब नौ कैंडीडेट मैदान में

VARANASI

डॉ। राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, भैरव तालाब (राजा तालाब) के छात्रसंघ इलेक्शन में अब नौ कैंडीडेट्स मैदान में रह गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पटेल ने सोमवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। ऐसे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर सीधा मुकाबला होगा। वहीं महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है।

एक ने छोड़ा मैदान

कॉलेज में नाम वापसी के लिए सुबह क्क् बजे से एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद चुनाव अधिकारी रणधीर सिंह ने वैध प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। उन्होंने बताया कि मतदान की तैयारी के संबंध में टीचर्स की एक मीटिंग तीन नवंबर को दोपहर क्ख् बजे चुनाव कार्यालय में बुलाई गई है। दूसरी ओर कैंडीडेट्स की परिचय सभा चार नवंबर को दोपहर एक बजे रखा गया है। जबकि मतदान सात नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी दिन तीन बजे से काउंटिंग व रिजल्ट आने के बाद विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण भी होगा। कॉलेज में टोटल ख्फ्00 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ये हैं कैंडीडेट्स

अध्यक्ष- इंद्रेश कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह

उपाध्यक्ष- विजय कुमार पटेल, अवधेश कुमार यादव

महामंत्री -सुनील कुमार, ओम प्रकाश भारद्वाज, कैलाश पटेल

पुस्तकालय मंत्री-विजय कुमार, प्रतीक शर्मा