-कांग्रेस एमएलसी व फ्रंटल प्रभारी ने पदाधिकारियों संग की मीटिंग

VARANASI

बीजेपी के पास कार्यकर्ता नहीं है। उनके पास जो भी हैं वो पेड वर्कर हैं। जबकि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। जो लोग भी हैं वे कांग्रेस के साथ दिल से जुड़े हैं। गुरुवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, एमएलसी व फ्रंटल संगठनों के प्रदेश प्रभारी दीपक सिंह ने यह बात कही। आगामी चुनाव के लिए विभिन्न संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिप्स देने बनारस पहुंचे एमएलसी ने कहा कि भाजपा के पास यदि कार्यकर्ता होते तो वह प्रचार के लिए पेड वर्कर न उतारती। साथ ही कहा कि भाजपा में दम हो तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा उतारे। एक सवाल के जवाब में कहा कि आरएसएस के लोग राहुल गांधी से डरते हैं। इसलिए झूठ का सहारा लेते हैं। कहा कि कांग्रेस का मुकाबला झूठ से है। एक ऐसा संगठन जो आए दिन झूठ बोलता है। उसकी बुनियाद ही झूठ पर टिकी हुई है। आगामी चुनाव में किसी अन्य पार्टी से गठबंधन को नकारते हुए कहा कि हम अकेले लड़ेंगे। सभी ब्0फ् सीट पर हमारे कैंडीडेट तैयार हैं। ख्0 जनवरी के बाद कैंडीडेट के नामों की घोषणा होगी। विधानसभा वाइज मांगे गए नामों का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। उनकी जांच भी पूरी हो चुकी है। अब बस घोषणा बाकी है। इसके पहले उन्होंने अलग-अलग फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग भी किया। मीटिंग में जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, देवेंद्र सिंह, बैजनाथ सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संजय चौबे, अशोक पांडेय, रामसुधार मिश्र, विजय शंकर मेहता, दिलीप चौबे, प्रभात वर्मा, मीरा तिवारी, वरुण सिंह बिसेन सहित अन्य शामिल रहे।