- मजदूर ने फांसी लगाई, ट्रेन के आगे कूदी किशोरी

-महमूरगंज व बड़ागांव में हुई अलग-अलग घटनाएं, परिवार में मचा कोहराम

VARANASI

जिंदगी से नाखुश दो ने मौत को गले लगा लिया। भेलूपुर में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्िडग में शुक्रवार की रात एक मजूदर ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। जान देने की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। वहीं बड़ागांव में किशोरी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खाना खाने के बाद लगाई फांसी

दरभंगा (बिहार) निवासी कार्तिक राम का बेटा अनूप फ्0 वर्ष भेलूपुर थाना एरिया के महमूरगंज स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था, शनिवार की सुबह लोग जब पांचवें फ्लोर पर गए तो उसे नारियल की रस्सी के सहारे फंदे पर झूलता पाया। तत्काल लोगों ने इसकी जानकारी ठेकेदार सुरेंद्र को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जिद में दे दी जान

बड़ागांव एरिया के प्रसादपुर गांव निवासी बसंत राम की बेटी अनीता (क्भ् वर्ष) हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार की रात किसी समय वह घर से निकल गई। शनिवार की सुबह ग्रामीण रेल लाइन की ओर निकले तो दल्लीपुर गांव में स्थित पहलवान वीर बाबा के पास डाउन लाइन पर कमर के पास से दो भागों में कटी किशोरी की लाश दिखाई पड़ी। परिजन किशोरी को जिद्दी स्वभाव का होना बता रहे थे।