- दो अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई दहेज उत्पीड़न की एफआईआर

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी सोनी प्रजापति को ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर प्रताडि़त करने लगे। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रविवार को दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। लठिया (रोहनिया) के जितेंद्र प्रजापति से सोनी की शादी सात वर्ष पहले हुई थी। आरोप है की शादी के बाद ससुराल वाले बाइक व रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल वाले विवाहिता को मारने-पीटने लगे। इसके बाद एक दिन सोनी को घर से मारकर निकाल दिया गया। सोनी की तहरीर पर पति जितेंद्र प्रजापति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं दुधवां मिर्जामुराद निवासी पूनम सिंह की शादी 23 नवंबर 2008 को सुरेरी (जैनपुर) गंजारी थाने के कोचारी निवासी मोहन सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पिता द्वारा साम‌र्थ्य अनुसार दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले प्रताडि़त कर रहे थे। ससुराल वाले मुम्बई में फ्लैट खरीदने के लिए दहेज के रुप में दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। प्रताड़ना से आजिज आकर एक माह पूर्व विवाहिता मायके चली आई। इस दौरान विवाहिता की तहरीर पर सास गीता देवी, ससुर बच्चा सिंह, जेठ अजय व विजय समेत जेठानी निशा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज हुई है।