- गंगा के जलस्तर में लगातार घटाव जारी

- वरुणा, असि, गोमती, नाद के जल प्रवाह में

03

सेंटीमीटर हर घंटे की दर से जल स्तर घट रहा है

72.10

मीटर रहा शुक्रवार को रात आठ बजे गंगा का जल स्तर

गंगा के जलस्तर में लगातार घटाव हो रहा है। इसका असर गंगा समेत सहायक नदियों वरुणा, असि, गोमती, नाद आदि के जल प्रवाह में दिखाई दे रहा है। पानी बस्तियों को छोड़ पीछे हट रहा है। घरों से भी पानी निकलने का क्रम शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को रात आठ बजे गंगा का जल स्तर 72.10 मीटर रहा। घटाव की रफ्तार दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा है। सुबह छह बजे से गंगा के जल स्तर में घटाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा थी लेकिन शाम सात बजे घटाव की रफ्तार में तेजी आई। प्रतिघंटा दो सेंटीमीटर से जल स्तर घटने लगा।

अनुमान के मुताबिक आज, शनिवार को सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 71.78 मीटर से भी कम हो जाएगा। गंगा के जल स्तर में घटाव ऊपर के जिलों से ही शुरू हो गया है। फाफामऊ में तीन सेंटीमीटर की दर से जल स्तर घट रहा है। रात आठ बजे जल स्तर 87.13 मीटर रहा। ऐसे ही प्रयागराज में 84.09 मीटर था। तीन सेंटीमीटर हर घंटे की दर से जल स्तर घट रहा है।

यहां ऐसे हैं हालात

प्रयागराज में सुबह चार से पांच सेंटीमीटर ‌र्प्रतिघंटा की रफ्तार से जल स्तर घट रहा है। मीरजापुर में 77.72 मीटर जल स्तर था। चार सेंटीमीटर की दर से जल स्तर में घटाव दर्ज किया गया।