-बनारस-दिल्ली वाल्वो बस सेवा का बदलेगा प्लेस, मकर संक्रांति के बाद सारनाथ से चलेगी वाल्वो बस

-अभी कैंट बस स्टेशन से चलकर इलाहाबाद-कानपुर-मथुरा, नोएडा के रास्ते पहुंच रही आंनद विहार

VARANASI

टूरिस्ट हब के रूप में फेमस सारनाथ से अब नई दिल्ली के लिये वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो मकर संक्रांति के बाद सारनाथ स्थित म्यूजियम के पास से वाल्वो बस का संचालन होगा। साहिबाबाद डिपो की वॉल्वो बस अभी फिलहाल कैंट रोडवेज बस स्टेशन से रोजाना दिन में दो बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रही है। साहिबाबाद डिपो के अधिकारियों ने रोडवेज हेडक्वार्टर को लेटर भेजकर सारनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है। तर्क यहीं दिया गया है कि टूरिस्ट्स का इनफ्लो अधिक होने के कारण सारनाथ से वॉल्वो को रेवेन्यू भी ठीकठाक मिलेगा। क्योंकि कैंट बस स्टेशन से रोजाना क्ख् बजे जनरथ एसी बस नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। ठीक दो घंटे बाद वॉल्वो का टाइम है। लिहाजा वाल्वो को उतने पैसेंजर अभी नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वाल्वो को सारनाथ से चलाने का डिसीजन लिया गया है।

क्ब् घंटे में पहुंचा रही दिल्ली

बनारस सहित पूर्वाचल भर के लोगों को आरामदायक सफर कराने के उद्देश्य से रोडवेज ने दिल्ली से बनारस के बीच में वॉल्वो बस सेवा का स्टार्ट किया है। फिलहाल अभी ब्फ् सीटर्स की वॉल्वो कैंट रोडवेज बस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। जो क्फ् से क्ब् घंटे में आनंद विहार, नई दिल्ली पहुंचा रही है। यहीं नहीं लगभग आठ से नौ घंटे के अंदर बनारस से कानपुर भी पहुंचा रही है।

कैंट रोडवेज बस स्टेशन से डेली दोपहर दो बजे वॉल्वो इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, मथुरा, यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा व आनंद विहार नई दिल्ली दूसरे दिन भोर में तीन से चार बजे तक पहुंच रही है। ठंड को देखते हुए बनारस से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई वॉल्वो बस आनंद बिहार डिपो से भी सेम टाइम दोपहर दो बजे ही बनारस के लिए चल रही है।

वाई-फाई से लैस है वॉल्वो

अभी तक बनारस के लिए चल रही अन्य वॉल्वो बसेज से सबसे अलग व हाईटेक वॉल्वो बस है। फ्री वाई-फाई से लैस ब्लैक कलर के ब्फ् सीटर्स की वॉल्वो में फ्ख् इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल म्यूजिक सिस्टम, कंफर्टेबल चेयर है। हर सीट पर लैपटॉप-मोबाइल चार्जिग पॉइंट भी प्रोवाइड कराया गया है। परिवहन नीर की पांच सौ एमएल की बोतलबंद पानी फ्री मिलने के साथ ही न्यूज पेपर भी है।

रूट्स किराया

इलाहाबाद फ्क्क् रुपये

कानपुर 77म्

औरेया क्,0क्भ्

इटावा क्,क्ब्7

जसवंतनगर क्,क्9ख्

शिकोहाबाद क्,ख्9भ्

फिरोजाबाद क्फ्ब्भ्

सलेसर क्ब्08

मथुरा क्भ्ब्ब्

नोएडा क्878

आनंद विहार नई दिल्ली क्9फ्ब्

(नोट- यह किराया प्रति पैसेंजर के हिसाब से है)

बनारस से चलने वाली वॉल्वो बस

-बनारस टू काठमाण्डू

-बनारस टू लखनऊ

-बनारस टू नई दिल्ली

मकर संक्रांति के बाद सारनाथ से वाल्वो नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस संबंध में रोडवेज हेडक्वार्टर को लेटर भी भेज दिया गया है। टूरिस्ट्स हब होने के कारण सारनाथ से नई दिल्ली के लिए पैसेंजर्स अधिक मिलेंगे।

अनिल कुमार

एआरएम, साहिबाबाद, रोडवेज बस डिपो