- जिला जेल में चंदौली के जिला जज और SP संग अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंद मिले CC कैमरे

क्ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्गफ्ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

चंदौली के आला अधिकारियों ने सोमवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल में चंदौली के भ्0भ् बंदी निरुद्ध हैं। इन बंदियों से अधिकारियों ने मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और पाकशाला, अस्पताल और बैरकों का मुआयना किया। इस दौरान सीसी कैमरे बंद मिले। जिसे सही कराने का निर्देश दिया।

पूछी समस्याएं

चंदौली के जिला जज एसएस महमूद, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत और एसपी दीपिका तिवारी चौकाघाट स्थित जिला जेल पहुंची। अधिकारियों के पहुंचते ही बंदी रक्षक और बंदियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जिला जेल में चंदौली के भ्0भ् बंदियों से मुलाकात की। कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। कई बंदियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी जिसे उन्होंने जल्द दूर कराने का भरोसा दिलाया। एसपी दीपिका तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों ने अपनी व्यक्तिग समस्याएं रखी जिसे दूर नहीं किया जा सकता है लेकिन कुछ समस्याएं विभागीय है, उसे शीघ्र उच्च अधिकारियों से बात कर दूर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कुछ सीसी कैमरे बंद मिले। उसे सही कराने के लिए जेल अधीक्षक को कहा गया गया है।