- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी में पूरी तरह था फेल

- दावा, मार्च तक 45 वार्डों में शुरू होगा घर घर कूड़ा उठान

- 73 साफ शहरों की रैंकिंग में बनारस पहुंचा 65 वें स्थान पर

VARANASI

शहर को गंदगी और कूड़े से निजात दिला पाने में नगर निगम लगातार नाकाम ही साबित हो रहा है। बंद कमरों में सिर्फ बैठक करने के बाद अधिकारी प्लान बनाते हैं लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बनारस की गली में झाड़ू लगाया और घाट पर फावड़ा चलाया तो उम्मीद जगी कि शहर साफ हो जाएगा लेकिन एक साल बीतने के बाद जो नतीजा आया उसमें बनारस सफाई के मामले में गर्त में पहुंच गया है। देश के सबसे गंदे शहरों की लिस्ट में शामिल है और साफ शहरों की लिस्ट में म्भ्वें नंबर पर है। इससे साफ जाहिर होता है कि नगर निगम के अधिकारियो में इच्छाशक्ति की कमी है। वर्ना रोजाना बनने वाली प्लानिंग का कुछ तो असर दिखता। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बनारस की रैंकिंग के लिए खुद को जिम्मेदार माना है। लेकिन आने वाले वक्त में सफाई दुरुस्त करने का दावा भी कर रहे हैं।

वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम ने लगाया पलीता

सिटी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बनाया गया सारा प्लान औंधे मुंह गिर गया है। नगर निगम ने वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन का कई बार प्लान तैयार किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चाहे वो रात में सफाई और कूड़ा उठान को हो या फिर कूड़े से खाद व बायोगैस तैयार करने का हो। निगम ने खुद भी कुछ वार्डों में घर घर कूड़ा उठान की जिम्मेदारी उठाई मगर उसमें भी सफल नहीं हो पाया।

प्राइवेट कंपनी का लिया सहारा

सफाई और कूडे़ की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम अब हाथ खडे़ कर चुका है। घर-घर कूड़ा उठान की जिम्मेदारी पूरी तहर से प्राइवेट संस्थाओं को सौंपने का मन बना लिया है। कियाना सल्यूशन्स एंड सर्विसेज को दो साल के लिए वरुणापार और भेलूपुर जोन के कुल ख्क् वॉर्डो में घर-घर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही गंगा किनारे के क्ब् वॉर्ड के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

मार्च तक ब्भ् वॉर्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन

नगर निगम दावा कर रहा है कि मार्च तक शहर के ब्भ् वॉर्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा। वहीं भेलूपर जोन के और तीन वार्डों में शनिवार से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू होगा। नगवा, बागहाड़ा और भदैनी वार्ड में सुबह सात बजे से कूड़ा उठान होगा। पहले से इस जोन के सुंदरपुर, नरिया व नवाबगंज वार्ड में घर घर कूड़े उठान हो रहा है।