'मोहल्ले का हाल'

- कबीरचौरा एरिया में हर जगह नजर आता है गोबर और कूड़ा

- शिकायत के बावजूद नहीं देता कोई ध्यान

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

साहित्य, संस्कृतिक और चिकित्सा के लिए महत्वपूर्ण कबीरचौरा इलाके लिए गंदगी और जाम आम बात है। गली-मोहल्ले में कूड़े का अम्बार लगा रहता है। पशुओं का गोबर लोगों के दरवाजे की शोभा बढ़ाता है। कूड़ा घर पर ताला बंद है। नलों में गंदा पानी आता है। सीवर ओवर फ्लो भी रोज की बात है। सरकारी साहबों को कौैन कहे यहां के सभासद के हिसाब से क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है। कभी-कभी गंदे पानी की शिकायत मिलती है जिसे दूर किया जाता है।

कूड़ा घर में ताला बंद

कबीरचौरा एरिया में जो कूड़ाघर है उसके गेट पर ताला लटका हुआ है। कूड़ा उसके बाहर सड़क पर पसरा रहता है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदगी और बढ़ जाती है। इस एरिया में सफाईकर्मी मोहल्लों से कूड़ा उठाने के बाद कूड़ा घर के बाहर ही डालकर चले जाते है।

सप्लाई में सीवर का पानी

कबीरचौरा एरिया लोग सप्लाई के पानी को इस्तेमाल करने में डरते है। अक्सर नल से सीवर का पानी आने लगता। केवल छोटी पियरी एरिया में ही 40 प्रतिशत घरों से गंदे पानी की शिकायत मिली है। पार्षद का कहना है कि इसके लिए जलकल विभाग से शिकायत की गयी है।

बेहाल अस्पताल

जिला महिला हॉस्पिटल में डेली सैकड़ों महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। उन्हें गंदगी से दो चार होना पड़ता है। गंदगी का आलम यह है कि हॉस्पिटल परिसर में मौजूद कूड़े के ढेर में दो दिन से कुत्ता मरा पड़ा है। बदबू चारों ओर फैली है लेकिन किसी ने हटाने की जरूरत नहीं समझी।

अतिक्रमण है जाम का कारण

गोला दीनानाथ के पार्षद सीताराम केशरी का कहना है कि जाम लगना यहां के लिए आम बात है। इसका कारण भी यहां के दुकानदार ही है। उनके अतिक्रमण के कारण ही यहां जाम लगता है। वहीं दुकान पर आने वाले लोगों की गाडि़यां इसमें इजाफा कर देती है।

लोग गंदे पानी की सप्लाई और

कूड़े के अम्बार से परेशान है। नगर निगम और जलकल को हमारी परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।

बच्चा शर्मा, स्थानीय निवासी

कूड़ा, सीवर की समस्या यहां आम बात है। पार्षद से लेकर नगर निगम तक शिकायत की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

आनंद यादव, स्थानीय निवासी

हमारे लिए जाम आम बात है। इस एरिया में जाम की समस्या दूर हो जाए तो राहत मिले। वहीं साफ-सफाई की भी जरूरत है।

दीपक चौरसिया, स्थानीय निवासी

गलियों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। बदबू घरों तक पहुंचती है। वहीं सप्लाई वाटर की तो पूछिए मत। गंदा पानी आना आम है।

रिंकी केसरी, स्थानीय निवासी

इन नंबरों पर करें शिकायत

नगर आयुक्त -7800000900

अपर नगर आयुक्त - 8601872600

पार्षद - 9415204064

हेल्प लाइन - 0542-2221709