-कपसेठी में एक दिन पहले जमीन के विवाद में किसान की पीटकर हुई हत्या के अगले दिन बड़ागांव में भी बहा खून

-यहां भी जमीन के विवाद को लेकर घर का बुझाया चिराग

VARANASI

नये कप्तान के आने के बाद से शहर में हत्या का वारदात बढ़ गई है। दो दिनों में दो अलग अलग जगहों पर जमीन के विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पहली वारदात सोमवार को कपसेठी में हुई। यहां किसान की हुई हत्या को अभी ख्ब् घंटे भी नहीं बीते थे कि बड़ागांव में भी जमीन के विवाद ने एक घर के चिराग को बुझा दिया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में मंगलवार की सुबह विवादित जमीन पर नीव खोदने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। इसमें सतीश जायसवाल ब्0 वर्ष की इलाज के लिए बनारस ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस फोर्स ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। गांव में आबादी की जमीन को लेकर रामप्रवेश जायसवाल व राजेन्द्र जायसवाल में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को रामप्रवेश के पक्ष के लोग मकान के निर्माण के लिए अपने सहयोगियों के साथ नीव की खुदाई करा रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के राजेन्द्र ने विरोध किया। इस पर देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डडे चलने लगे। जिसमें सतीश जायसवाल, रामप्रवेश म्0 वर्ष, विकास ब्0 वर्ष, संदीप फ्भ् वर्ष घायल हो गए। सतीश के गंभीर घायल होने पर परिजन उसे लेकर दीनदयाल हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और घर पर रह कर ही खेतीबाड़ी करता था। मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

छह हिरासत में

इससे पहले सोमवार को कपसेठी थाना क्षेत्र केभरहरिया गांव में जमीनी विवाद में नन्दलाल पटेल की हुई मौत के मामले में पुलिस ने ओम प्रकाश, राम केवल, बीरबल, मुकेश, राम चन्द्र, सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।