-रविदास जयंती पर सीर आये लाखों श्रद्धालु लौटे, पीछे छोड़ गए भीषण गंदगी और बदबू

-सफाई के लिए नगर निगम ने संभाला मोर्चा, बीमारी से बचाने के लिए हो रहा केमिकल का छिड़काव

VARANASI

सीर गोवर्धन में कल तक भक्तों की भीड़ थी। भक्तिमय वातावरण में लोग झूम रहे थे। महोत्सव खत्म हुआ तो रैदासी अपने घर को लौट गए लेकिन पीछे छोड़ गए जबरदस्त गंदगी और बदबू। इसके चलते सीर के एक बड़े एरिया में रहना तो दूर दो पल बिताना भी मुश्किल है। इस बड़ी समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया है।

बनाए गए थे भ्00 शौचालय

संत रविदास जयंती पर सीर में भव्य महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें शिरकत करने देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इनके रुकने और खाने की व्यवस्था मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में की गयी थी। लाखों लोगों के लिए करीब भ्00 अस्थाई शौचालय बनाया गया था। लाखों भक्तों के जाने के बाद सीर में बना अस्थाई शौचालय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। गंदगी और बदबू से न सिर्फ लोगों का रहना दुस्वार हो गया है बल्कि गंभीर बीमारी फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया है। नगर निगम भक्तों के जाते ही जहां अस्थाई शौचालय को खत्म करने की तैयारी में लगा है। गंदगी को दूर करने के लिए गैमक्सीन समेत कई केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही छिड़काव के लिए कई ट्राली चूना भी सीर में मंगाया गया है। नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर के मुताबिक इस गंदगी से निपटने के लिए कई लाख रुपए का केमिकल और अन्य सामग्री का छिड़काव किया जाएगा। हालांकि इसके बावजूद गंदगी का असर अगले चार-पांच दिन तक रहेगा।

वर्जन-

सीर में महोत्सव खत्म हो गया है। वहां सफाई कराई जा रही है। एरिया में काफी गंदगी और बदबू है। किसी तरह की बीमारी न फैले, इसको ध्यान में रखते हुए कई केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है।

डॉ। हरिप्रताप शाही, नगर आयुक्त