पार्षदों का आरोप, सर्वे के पहले नहीं दी गई जानकारी

वाटर सप्लाई, सीवरेज और टॉयलेट के लिए निजी संस्था ने किया था शहर में सर्वे

VARANASI

वाटर सप्लाई, सीवरेज और टॉयलेट के लिए शहर के हर वॉर्ड में कराये गये सर्वे पर पार्षदों ने उंगली उठायी और उसे सिरे से खारिज कर दिया। पार्षदों का आरोप है कि उनके वॉर्ड में सर्वे किया गया जिसका उनको पता तक नहीं चला। इससे साफ हो जाता है कि ये सर्वे बंद कमरे में कागजों पर कर लिया गया है। पार्षदों को इस सर्वे की जानकारी देने के लिए सोमवार को सर्वे करने वाली संस्था प्रिया की ओर से प्रजेंटेशन दिया गया।

पार्षदों को जानकारी नहीं, कर लिया सर्वे

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से प्राइवेट संस्था प्रिया ने यह सर्वे किया है। संस्था ने शहर के क्.90 लाख परिवार में से सिर्फ 9फ्फ्0 परिवार का सर्वे किया। इस सर्वे के प्रेजेंटेशन के दौरान पार्षदों ने सवाल किया कि जब उनके वार्ड में सर्वे किया गया तो उन्हें क्यों नहीं बताया गया। इस पर संस्था के प्रतिनिधि कोई जवाब नहीं दे सकें। पार्षदों ने सर्वे रिपोर्ट में वाटर सप्लाई, सीवरेज और टॉयलेट की उपलब्धता का आंकड़ा दिया गया है उसे बिल्कुल गलत बताया।

इन बिंदुओं पर हुए सर्वे पर पार्षदों ने उठाये सवाल

सर्वे में भ्7.फ् प्रतिशत शहरी क्षेत्र के घरों में वाटर सप्लाई हो रही है।

99 प्रतिशत परिवार शौचालय का प्रयोग करते है और 98 प्रतिशत घर में शौचालय है।

मल जल निकासी 9फ् प्रतिशत घरों में है।

सर्वे के आधार पर शौचालय की सुविधा और उपयोग सभी वॉर्ड में ठीक बतायी गयी है।