- स्मार्ट सिटी की रेस में जुड़े 16 लाख लोग

- नगर निगम में मेयर व नगर आयुक्त ने दी जानकारी

VARANASI

स्मार्ट सिटी की सेकेंड राउंड रेस में शहरवासियों का बेहतर साथ मिल रहा है। सोशल मीडिया की बात करें तो क्ख् लाख से अधिक लोगों ने स्मार्ट सिटी पर अपने सुझाव दिये हैं। चार लाख लोगों ने ऑफ लाइन सुझाव दिये हैं। इसमें सबसे ज्यादा पैन सिटी को लेकर पक्का महाल एरिया के लिए वोटिंग हुई है। इसके बाद गंगा, वरुणा और असि नदियों के उद्धार के लिए अधिक सुझाव आए हैं। मेयर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त एसपी शाही ने मीडिया को बताया कि पिछली बार के मुकाबले स्मार्ट सिटी विजन में लोगों का जुड़ाव काफी बढ़ा है। बताया कि आफ लाइन सुझाव के लिए स्टाल लगाए गए।

पिछली बार हुई थी लापरवाही

स्मार्ट सिटी के फ‌र्स्ट राउंड में नगर निगम सचेत नहीं था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंसल्टेंट कंपनी इस बार स्मार्ट सिटी के कॉनसेप्ट को लोगों को समझाते हुए आगे बढ़ी है। स्मार्ट सिटी की वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक पर लगातार प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट किया जा रहा है। हालांकि फेसबुक पेज पर लाखों लोगों ने वोटिंग की है। बताया कि करीब फ्,भ्भ्,7फ्8 लोगों ने वोट दिए हैं। इसमें पैन सिटी के लिए क्ख्078ख् लोग, क्ख्0म्0फ् एरिया बेस्ड डेवलपमेंट और क्क्ब्फ्भ्फ् लोगों ने विजन स्टेटमेंट दिए हैं।