नगर निगम न एनर्जेसिया पावर इंडिया व इरिक्शन कंपनी के साथ किया एमओयू पर सिग्नेचर

VARANASI

सिटी में स्ट्रीट लाइट अब स्मार्ट होने जा रही है। नगर निगम ने इस ओर कदम बढ़ाते हुए ब्0 हजार प्वाइंट पर स्मार्ट पोल और एलईडी लाइटें लगवायेगी। इसके लिए गुरुवार को नगर निगम और एनर्जेसिया पावर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व इरिक्शन कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। नगर निगम शहर के करीब चालीस हजार प्वांट्स पर बल्ब व ट्यूब लाइट लगायी गयी हैं। इनमें से अधिकांश बिजली विभाग के खंभों पर लगी हैं। अंडरग्राउंड केबलिंग हो जाने के बाद इन खंभो की आवश्यकता भी खत्म हो जायेगी। नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत पुराने खंभो की जगह स्मार्ट खंभे लगाने का प्लान तैयार कर रहा है।

स्मार्ट के साथ खर्च भी कम

नगर आयुक्त एसपी शाही ने बताया कि इन पोल के लग जाने से निगम को बिजली के लिये पैसे खर्च कम करने होंगे साथ ही इससे निगम की आय भी होगी। उन्होंने बताया कि इन खंभों की लागत ज्यादा है लेकिन इसका सारा खर्च कंपनियां ही उठायेंगी। इसके साथ कंपनियां इन खंभो पर मोबाइल नेटवर्क टावर के साथ ही विज्ञापन, ई रिक्शा, ई कार के लिए चार्जिग प्वांइट समेत तीन सौ सेवाएं देंगी। जिसके लिए वह निर्धारित शुल्क वसूल करेंगी।

बीएचयू करेगा निगम के काम की जांच

मेयर राम गोपाल मोहले ने बताया कि नगर निगम के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए आईआईटी बीएचयू ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि निगम में होने वाले कार्य की गुणवत्ता सुधारने के लिये यह प्रयास किया जा रहा है। ये काम बीएचयू तीन चरणों में करेगा। फ‌र्स्ट फेज में निगम के इंजीनियर और ठेकेदार के संग बैठक कर कार्य की रूप रेखा तैयार की जायेगी। सेकेंड फेज में काम के बीच गुणवत्ता जांची जायेगी। जिससे अगर काई सुधार की जरूरत हो तो उसे किया जाए। और थर्ड फेज में काम का मूल्यांकन होगा।