-मंडलीय हॉस्पिटल में पेशेंट्स के लिए शुरू नि:शुल्क नाश्ता-भोजन में शुरुआती दौर में ही पड़ने लगा डाका

-इमरजेंसी वॉर्ड के मरीजों को नहीं मिल रहा नाश्ता

VARANASI

गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से डेली कुछ न कुछ नया बदलाव हो रहा है। इसी बदलाव के तहत एसएसपीजी मंडलीय हॉस्पिटल कबीरचौरा में पेशेंट्स के लिए नि:शुल्क भोजन और नाश्ते की शुरुआत की गई है। सुबह नाश्ते में उन्हें बे्रड, दूध, केला देने को कहा गया है। जबकि दोपहर में मिक्स वेज सब्जी, रोटी-दाल और चावल। यही शाम को भी। लेकिन इस नि:शुल्क व्यवस्था के शुरू होते ही इसमें खेल भी शुरू हो गया है। इमरजेंसी में एडमिट होने वाले पेशेंट्स को सुबह के नाश्ते से दूर रखा जा रहा है। यहां तक की मरीजों के तीमारदारों को यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि यहां नाश्ते व भोजन की व्यवस्था भी है।

चूकने पर नहीं मिल रहा नाश्ता

इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट होने वाले पेशेंट्स को सुबह सात बजे नाश्ता देने का टाइम है। लेकिन यदि कोई पेशेंट आधा घंटा लेट पहुंचा तो उसे नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। चेतगंज निवासी सूरज शर्मा (क्8) का कहना है कि वह सुबह छह बजे से भर्ती है लेकिन नाश्ता नहीं दिया गया। इसी तरह लगभग आधा दर्जन पेशेंट्स ऐसे थे जिन्हें नाश्ता नहीं दिया गया। वहीं इमरजेंसी वॉर्ड से अन्य वॉर्डो में शिफ्ट होने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक पेशेंट्स को भी नाश्ता नहीं मिल सका।

इस बाबत हाउस कीपर की मानें तो सभी वॉर्डो में मरीजों को नाश्ता लेने के लिए सुबह ही जानकारी दे दी जाती है। यदि बाद में कोई पेशेंट एडमिट होता है तो उसे स्टाफ नर्स के पास नाम रजिस्टर कराना पड़ता है। यदि नाम रजिस्टर नहीं है तो फिर जितने पेशेंट्स होंगे उसके हिसाब से ही नाश्ते का वितरण किया जाएगा। मरीजों को एक केला, एक पैकेट ब्रेड व आधा लीटर दूध दिया जाता है।

एक नजर

-कुल वॉर्ड क्ब्

-कुल बेड फ्क्म्

-मरीज लगभग फ्00 हैं एडमिट

-पूर्वाचल सहित बिहार से आते हैं पेशेंट्स

-डेली हजार से पंद्रह सौ के बीच कटती है ओपीडी पर्ची।

-यहां हर जांच होता है नि:शुल्क

भर्ती मरीजों के लिए फ्री में नाश्ता-भोजन की व्यवस्था शुरू कराई गई है। यदि किसी को नाश्ता-भोजन नहीं मिल रहा है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

डॉ। सीपी कश्यप, एसआईसी

एसएसपीजी मंडलीय हॉस्पिटल,

कबीरचौरा