-नगर निगम में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर निगमकर्मी, कूड़ा उठान बंद करने की दी चेतावनी

VARANASI

अपनी विभिन्न पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगमकर्मी गुरुवार को दोपहर बाद भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलित कर्मियों ने चेताया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो शहर में कूड़ा उठान बंद करने के लिए बाध्य होंगे। काशी नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मियों से फिलहाल तो नगर की व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष रविंद्र नारायण उपाध्याय ने कहा कि संगठन को जलकल सहित अन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उधर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी नेताओं को गुरुवार को बातचीत के लिए बुलाया गया था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। भूख हड़ताल में महामंत्री सुशील सिंह रघुवंशी, जय नारायण मिश्र, रामचंदर यादव, शंकर प्रसाद यादव, ओम प्रकाश, विनोद कुमार चौबे, अनिल, विनय आदि प्रेजेंट रहे।

मुख्य मांगे

-नगर निगम कर्मचारियों की पदोन्नति

-सरकारी आवास के किराए का निर्धारण

-दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण

-कर निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद सोनकर की बहाली

-कर्मचारियों को आवंटित किए गए आवासों पर कब्जा