-खिड़किया घाट पर बने सरोवर में 700 से अधिक मूर्तियों का होना है विसर्जन

-सुरक्षा को देखते हुए एक बार में होगा सिर्फ तीन मूर्तियों का विसर्जन

-120 पूजा पंडाल ने दी है सहमति, हर पंडाल में औसतन बैठाई गई है छह प्रतिमा

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

खिड़किया घाट स्थित गंगा सरोवर में 60 घंटे तक प्रतिमा विसर्जन होगा। करीब 700 से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने स्पेशल व्यवस्था की है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एक बार में सिर्फ तीन प्रतिमा विसर्जन की परमीशन दी जाएगी। हालांकि विसर्जन के लिए एक और गंगा सरोवर और अन्य तालाब, कुण्ड बनाए गए हैं, मगर सबसे अधिक 120 पूजा समितियां प्रतिमाएं लेकर खिड़किया घाट पहुंचेंगी। इसको लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। घाट पर पक्की सीढि़यां बनाई गई हैं तो सफाई का सिलसिला विसर्जन के पहले तक चलता रहेगा। 24 घंटे विसर्जन होने के कारण रात में घाट एलईडी से रोशन होंगे।

सबसे ज्यादा समितियां और प्रतिमाएं

शहर में करीब 200 से अधिक पूजा समितियों ने प्रतिमा स्थापना की परमीशन ली है। गंगा में विसर्जन की परमीशन न मिलने के बाद सभी पूजा समितियों ने अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक सरोवर, तालाब, पोखरा, कुण्ड का चयन कर प्रशासन को लिस्ट सौंपी है। इसके तहत खिड़किया घाट स्थित गंगा सरोवर में 120 पूजा समितियां प्रतिमा विसर्जन करेंगी। एक पंडाल में मां दुर्गा के अलावा, सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश समेत करीब छह प्रतिमा स्थापित की जाती है। मतलब खिड़किया घाट स्थित गंगा सरोवर में करीब 720 प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

15 मिनट में होंगी तीन प्रतिमा विसर्जित

खिड़किया घाट पर लगी टीम के मुताबिक भीड़ को कंट्रोल करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक साथ सिर्फ तीन प्रतिमा को विसर्जित कराया जाएगा। बाकी को वेटिंग में रखा जाएगा। एक बार में प्रतिमा विसर्जन में करीब 15 मिनट का समय लगेगा। इस हिसाब से खिड़किया घाट पर 60 घंटे तक विसर्जन चलता रहेगा।

सरोवर तैयार, विसर्जन का इंतजार

विसर्जन के लिए गंगा सरोवर पूरी तरह तैयार हैं। खिड़किया घाट पर पक्की सीढ़ी बनाई गई है। सभी घाटों पर नाव लगाई जा रही है। हर घाट एलईडी लाइट रोशन होंगे। विसर्जन के बाद प्रतिमा रखने के लिए सरोवर के बगल में एक स्थान बनाया गया है। दोनों सरोवर के चारों ओर बैरीकेडिंग की गई है। सरोवर, कुण्ड और तालाब के आसपास गोताखोर के साथ एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। घाट के साथ पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था टाइट रहेगी।

,,

प्रतिमा का विसर्जन गंगा के बजाए वैकल्पिक सरोवर में किया जाएगा। खिड़किया घाट के पास बने गंगा सरोवर में सबसे अधिक 120 पूजा समितियों ने प्रतिमा विसर्जन की सहमति दी है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक बार में सिर्फ तीन प्रतिमाओं का विसर्जन करने दिया जाएगा।

राजमणि यादव, जिलाधिकारी

---------

इन वैकल्पिक स्थानों पर होगा विसर्जन

गंगा सरोवर, विश्वसुंदरी पुल के नीचे - 60

गंगा सरोवर, खिड़किया घाट - 120

गणेश पोखरा, शिवपुर - 8

पहडि़या पोखरा - 2

लक्ष्मी कुण्ड, लक्सा - 18

शंकुलधारा पोखरा, भेलूपुर - 16

भिखारीपुर - 3

कंपनीबाग तालाब, कोतवाली - 6

मच्छोदरी तालाब - 1