-ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी ट्रैफिक ने उठाया कदम

-सिर्फ एलपीजी व पेट्रोल टैंकर ही दोपहर एक से चार बजे तक आ सकेंगे शहर में

VARANASI

शहर के भीतर अब नो एंट्री ख्ब् घंटे लागू रहेगी। सिटी में होने वाली दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को दूर करने के लिए एसपी ट्रैफिक बीएन तिवारी ने ये फैसला लिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब हैवी व्हीकल्स शहर के आउटर रोड से ही दूसरे शहर के लिए निकलेंगे। इसके साथ ही होटल्स में चलने वाली बसेज भी केवल होटल तक ही जाएंगी। शहर में उन्हें भ्रमण नहीं करने दिया जाएगा।

सिटी में नहीं आयेंगे भारी वाहन

भारी वाहनों को अब शहर में नहीं प्रवेश करने दिया जाएगा। सिटी के भीतर केवल एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थ लाने वाले टैंकर को एंट्री दी जाएगी। इसके लिए भी दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी समय में शहर में काम करने वाली सरकारी संस्थाओं के वाहनों को भी आने दिया जाएगा। जिसमें जेसीबी, ट्रेलर और ट्रैक्टर शामिल होंगे।

कैंट से लंका तक नो रिक्शा जोन

ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा को कैंट से लंका के बीच नहीं चलने दिया जाएगा। इसके साथ ही लुंज-पुंज कर्मचारियों के खिलाफ कोना छोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

आज से यातायात माह का आगाज

ट्रैफिक रूल्स को लेकर साल के नवंबर माह में चलाये जाने वाले यातायात माह का एक नवंबर रविवार को शुभारंभ होगा। इसका इनॉगरेशन आईजी जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर करेंगे। इस दौरान जनता के लिए कई अभियान चलाया जाएगा।