भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मॉरिशस की प्रेसिडेंट डॉ। सरिता बुधु ने पीएम मोदी को याद दिलाया वादा

-भोजपुरी को आठवीं अनुसुची में शामिल कराने की मांग

VARANASI

जन भोजपुरी मंच के नरिया स्थित कार्यालय में रविवार को भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए 'ट्वीट कार्यक्रम' का आयेाजन किया गया। यह आयोजन पीएम को किये जा रहे एक करोड़ ट्वीट के क्रम में था। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मॉरिशस की प्रेसिडेंट डॉ। सरिता बुधु ने शिरकत की। उन्होंने पीएम मोदी को उनका पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि 'आप कहलीं कि मॉरिशस भारत के जिगर बा त भोजपुरी भी मॉरिशस के जिगर बा। आप ख्0क्ब् में बनारस में वादा कइलीं कि भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में ले आइब, अब समय आ गइल बा वादा निभावे के.' उन्होंने बीस करोड़ भोजपुरी जनता का सम्मान करते हुये भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर देने की पीएम मोदी से मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मॉरीशस में प्रचलित भोजपुरी लोकगीतों का पाठ किया। अतिथियों का स्वागत जन भोजपुरी मंच संयोजक प्रो। सदानन्द शाही ने किया। इस अवसर पर प्रो। अवधेश प्रधान, डॉ जाह्नवी सिंह, डॉ। शैलेन्द्र सिंह, इन्दु शेखर त्रिपाठी, टोनी गुप्ता, धीरज गुप्ता आस्था सिंह, निहाल, दीपा, प्रियंका, समृता, आदि उपस्थित थीं।