- तीन दिन की राहत के बाद फिर से मौसम हुआ गर्म, उमस ने लोगों को किया परेशान

VARANASIA@inext.co.in

VARANASI

पिछले तीन दिनों से आसमान से बरस रही बूंदों से मौसम सुहाना था। पर शनिवार को बादल ने एकदम से बरसने से इंकार कर दिया। हुआ यूं की सूरज की तल्खी ने बादलों के हौसले को पस्त कर दिया। नतीजा यह हुआ कि पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी की मार झेलने को मजबूर रहे। सुबह आसमान पर कुछ बादल दिखे पर उनमें बरसने की कुव्वत नहीं दिखी। दोपहर बाद भी बादलों ने कुछ मूड बनाया पर फिर भी नहीं बनी।

ापमान चढ़ा

बादलों के न बरसने का असर रहा कि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने पिछले ख्ब् घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की। यह फ्ख् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान ख्म्.म् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पाण्डेय के अनुसार क्क् तारीख तक इसी तरह एक दो दिन के गैप में बारिश होगी। बीच में जिस दिन बारिश नहीं होगी उस दिन लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

गंगा में बढ़ाव जारी

इधर गंगा में भी बढ़ाव जारी है। जलस्तर बढ़ने के चलते सीढि़यों से लोग अपना डेरा- डंडा ऊपर की ओर ले जाने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि अगर इसी तरह गंगा में बढ़ाव जारी रहा तो घाटों से संपर्क मार्ग टूटने में अधिक दिन नहीं लगेगा। गंगा के तटवर्ती इलाकों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।