-सूरज की किरणें रहीं बेअसर, गलन से लोग बेहाल

-बादलों की आवाजाही दे रही है बारिश के संकेत

VARANASI

मौसमी मिजाज राहत देने को तैयार नहीं है। सूरज निकल रहे हैं पर ठंड पर इसका कोई असर नहीं दिखायी दे रहा है। धूप में रहो तो कुछ आराम है पर छांव में आते ही फिर से हथेली मुठ्ठी की शक्ल में बगलें खोजने लग रही हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही रहा। दिन में धूप खिली थी लेकिन ठंडी हवाओं ने इसे बेअसर कर दिया। जिसके चलते लोगों ने करारी ठंड झेली। रही सही कसर बादलों की आवाजाही ने पूरी कर दी। दिन भर आसमान पर बादल आते जाते रहे।

पहाड़ों से आ रही ठंडक

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बनारस में पड़ रही ठंडक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर है। हिमालयन रेंज में जोरदार बर्फबारी हो रही है। कोल्ड फ्रंट पूरी तरह सक्रिय है जिसका असर यहां दिखायी दे रहा है। कश्मीर में उठ रही ठंडी हवाएं मैदानी भागों तक पहुंच रही हैं। बारिश की भी संभावना है। तेज हवाओं के साथ आसमान बूंदे टपका सकता है। इधर बाबतपुर स्थित मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे में मैक्सिमम टेंप्रेचर क्9.ब् डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंप्रेचर क्क्.म् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।