55 में से 23 उम्मीदवार करोड़पति, माला राज्य लक्ष्मी शाह देश के टॉप 10 में शामिल

देहरादून, 10 अप्रैल (ब्यूरो)।
शांत कहे जाने वाले देवभूमि उत्तराखंड में भी क्रिमिनल रिकार्ड के नेता भी चुनावी बैतरणी में डुबकी लगा रहे हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 में उतरे 55 में से 7 केंडीडेट््स के दामन पर दाग है। इनमें से 6 केंडीडेट्स पर गैंगेस्टर, फॉजर्री, जमीन हड़पने, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जिन सात केंडीडटे पर केस दर्ज हैं, उनमें बॉबी पंवार, उमेश कुमार, आशुतोष नेगी, धीर सिंह, जमील अहमद, नवनीत सिंह गुसाईं व अखलेश कुमार आदि शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें बीजेपी-कांग्रेस का एक भी केंडीडेट नहीं है। जबकि बीएसपी के दो केंडीडेट शामिल हैं। चुनाव लड़ रहे 7 केंडीडेट ऐसे हैं जो हाईस्कूल पास भी नहीं है।

29 केस दर्ज
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एडीआर ने ये रिपोर्ट चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण के आधार पर तैयार की है। राज्य में 55 प्रत्यााशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी आज्ञैसतन संपत्ति 6.92 करोड़ है। 7 ने शपथ पत्र में आपराधिक और इनमें से 6 केंडीडेट ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। इन सात उम्मीदवारों पर कुल 29 केस दर्ज हैं।

इन 7 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस
नाम धारा केस
बॉबी पंवार, 147, 186, 188,्र 08
283, 290
उमेश कुमार, 386, 388, 120बी 04
आशुतोष नेगी, 504, 506, 332, 353 07
धीर सिंह, 420, 467,468, 504,506 05
जमील अहमद, 147, 148, 149, 353,
188, 171 03
नवनीत गुसाई, 295ए, 01
अखलेश कुमार, 279, 337, 504 01
टोटल 29

23 प्रत्याशी करोड़पति
उन्होंने 2022-23 के लिए पति और अपनी कुल आय सात करोड़ रुपये बताई है, जिसमें उनकी खुद की आय 23 लाख रुपये सालाना है। उनके पास कुल संपत्ति 206 करोड़ है। इसके अलावा उमेश कुमार 75.56 करोड़, करण सिंह सैनी, 14.10 करोड़, वीरेंद्र रावत 10.90 करोड़, बृजभूषण कर्णवाल 8.70 करोड़, त्रिवेंद्र सिंह रावत 7.46 करोड़, गणेश गोदियाल 6.75, अजय भट्ट 4.87, अनिल बलूनी, 3.77, जोत सिंह गुनसोला 3.36 करोड़ बताई गई है।

किसके उम्मीदवार के पास कितनी संपत्ति
पार्टी का नाम केंडीडेट कुल संपत्ति
माला राज्य लक्ष्मी शाह बीजेपी 206
उमेश कुमार निर्दलीय 75
करण सिंह सैनी निर्दलीय 14
वीरेंद्र रावत कांग्रेस 10
विनोद शर्मा समानता पार्टी 08
बृजभूषण कर्णवाल राष्ट्रीय एकता दल 07
त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी 06
गणेश गोदियाल कांग्रेस 05
अजय भट््ट बीजेपी 04
अनिल बलूनी बीजेपी 03
जोत सिंह गुनसोला कांग्रेस 03
नवनीत गुसांई राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी 03
ज्योति प्रकाश टम्टा बहुजन मुक्ति पार्टी 03
रामपाल सिंह डेमोक्रेटिव 02
अर्जुन सिंह अखिल भारतीय 02
परिवार पार्टी
प्रकाश जोशी कांग्रेस 02
(नोट: संपत्ति करोड़ में)

उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस बेदाग
राज्य में बीजेपी-कांग्रेस के एक भी प्रत्याशी पर दाग नहीं है। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार आपराधिक मामलों में एक भी केस दर्ज नहीं है। जबकि क्रमिनल केस में बीएसपी के 2, यूकेडी व अखिल भारतीय परिवार पार्टी के 1-1 व निर्दलीय 2 केंडीडेट शामिल हैं। चुनाव लड़ रहे करीब 13 परसेंट केंडीडेट दागी हैं। गंभीर आपराधिक मामले के 11 परसेंट केंडीडेट चुनाव लड़ रहे हैं।


राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक क्रिमिनल प्रत्याशी
दल टोटल उम्मीदवार परसेंट
निर्दलीय 885 7
बीएसपी 86 9
बीजेपी 77 18
कांग्रेस 56 14
नाम तमिलर कची 40 15
एआईएडीएमके 36 17
डीएमके 22 27
पटाली मकाल कची 10 40
डीएमडीके 5 20
सीपीआईएम 5 40