- पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागे चालक, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

DEHRADUN: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने ढालीपुर में अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यमुना में चल रहा था अवैध खनन

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ढालीपुर और भीमावाला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ढालीपुर में यमुना में कुछ लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन करते पाया। पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़कर चालक भाग निकले। पुलिस दोनों वाहनों को हरबर्टपुर पुलिस चौकी ले आई। पुलिस ने फरार वाहन चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि फरार चालकों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।