-बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को लिया निशाने पर

-कहा, चार सालों में जनता ने छलावा महसूस किया

DEHRADUN: भाजपा ने कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने को अनाचार-दुराचार एवं भ्रष्टाचार की संज्ञा दी है। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार चार साल की उपलब्धियां किस आधार पर गिनवा रही है, जबकि वर्तमान समय में राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। राज्य गठन के क्भ् सालों में पहली बार आबकारी का राजस्व घाटा, जिसे खुद सरकार मानती है, असल भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

प्रति व्यक्ति इनकम में सरकार की हिस्सेदारी नहीं

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के अनुसार हरिद्वार में हीरोमोटो कार्प कंपनी को ख्क्ब् एकड़ जमीन की रजिस्ट्री साल ख्0क्ब् में ख्00म् के रेट पर करवा दी गई। जिससे राज्य कर में ख्म्0 करोड़ का घाटा हुआ। केंद्राधीन सड़क निर्माण कार्यो पर राज्य सरकार रोड़ा लगा रही है। उदाहरण के तौर पर काशीपुर-सितारगंज एनच जिसकी लंबाई 7ख्.ख् है, के निर्माण कार्य में कंपनी के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए जा रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, लेकिन उसमें सरकार का कोई योगदान नही। नैनीसार में अवैध कब्जे कराने के लिए कागजी खानापूर्ति की गई।

मंत्री हैं सरकार के खिलाफ

गणंतत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान भी किया गया। गरीबों का राशन पांच हजार बोरे कोटद्वार में कांग्रेसी नेता के घर पकड़े गए। अकेले सीएम अब तक दो सालों में फ्0 हजार से अधिक घोषणाएं कर चुके हैं। नारी निकेतन में मूक बधिरों के साथ अत्याचार, दुराचार किया गया। मंत्री के पीआरओ व एसडीएम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं। कानून व्यवस्था में तो पुलिस हिरासत से ही बस चोरी हो गई। अस्पताल में मेडिसीन तक नहीं है। गैरसैंण के नाम पर करोड़ों का खर्च कर दिया गया। रेवडि़यों की तर्ज पर लाल बत्तियां बांटी जा रही है। जबकि आए दिन मंत्री सरकार के खिलाफ ही खिलाफत करते रहते हैं।