फोटो.421.

- कांग्रेसियों ने वार्ड 19 में मेयर व स्थानीय पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

- कांग्रेसियों ने मेयर के कार्यक्रम को बताया राजनीतिक स्टंट

HARIDWAR: तीस वार्ड तीस दिन मेयर आपके द्वार कार्यक्रम का कांग्रेसियों ने पुरजोर विरोध करने की ठान ली है। आए दिन मेयर के खिलाफ इस कार्यक्रम को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे है। कांग्रेस इस कार्यक्रम को राजनीति स्टंट करार दे रही है। मंगलवार को भी कांग्रेसियों ने वार्ड क्9 में मेयर मनोज गर्ग व स्थानीय पार्षद अनिल मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मेयर ने वार्ड क्9 का किया निरीक्षण

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मायापुर के ब्लॉक अध्यक्ष तरूण नैय्यर के नेतृत्व में वार्ड क्9 की दुधियाबंद कॉलोनी में मेयर व स्थानीय पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान तरुण नैय्यर ने कहा कि मेयर आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा है लेकिन, वार्डो में विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। मात्र राजनीतिक लाभ के लिए मेयर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप जड़ा की मेयर उन गलियों में ज्यादा जा रहे हैं जहां उनके कार्यकर्ता कम हैं। कहा कि वार्ड में जनता पानी, शौचालय, सीवर फ्लो आदि समस्याओं से जूझ रही है।

नालों की नहीं हुई सफाई

इसके बावजूद भी मेयर इन समस्याओं का निस्तारण करने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेसी नेता प्रदीप आहुजा व पंडित भोलादत्त पंत ने कहा कि बरसात शुरू होने को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। लेकिन, अभी तक नालों की सफाई नहीं कराई गई है। नगर निगम के अधिकारी क्षेत्र की जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रहे हैं। प्रवीन एवं ज्ञानवती ने कहा कि आए दिन सीवर फ्लो की समस्या बनी रहती है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालो में अनुज गुप्ता, पुष्पा उपाध्याय, शुभम गौतम, राजा ठाकुर, अशोक यादव, अर्जुन गिरी, ओम तोमर, कविता, मधु, रोहिताश, सपना आदि शामिल थे।