देहरादून

दून में 24 घंटे के दौरान कोविड के 114 पॉजिटिव केस सामने आये और 451 पेशेंट रिकवर हुए। इस बीच पॉजिटिविटी रेट में एक बार फिर ब?ोत्तरी दर्ज की गई। वेडनसडे को केवल 3393 टेस्ट किये गये और पॉजिटिविटी रेट 3.3 परसेंट दर्ज किया गया।

जिले के विभिन्न हॉस्पिटल्स में 18 पेशेंट की डेथ हुई। दून हॉस्पिटल में 6 पेशेंट की डेथ हुई। एम्स ऋषिकेश और महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 4-4 पेशेंट की, हिमालयन हॉस्पिटल में 2 की और मैक्स व सिनर्जी हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई। जिले में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 3387 हो गया है। एक्टिव केसेज की संख 476 है। रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के बाद दून में सबसे कम एक्टिव केस हैं।

राज्य में 541 पॉजिटिव

उत्तराखंड में वेडनसडे को 513 नये पॉजिटिव केस आये और 3088 रिकवर हुए। 22 पेशेंट की डेथ हुई। कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 6849 हो गई है। राज्य में अब एक्टिव केसेज की संख्या 9258 है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.41 परसेंट हो गया है। ब्लैक फंगस के मामले में वेडनसडे से राहत वाला रहा। जिले में केवल एक पेशेंट हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती हुआ।