संडे को दून को मिली कुछ राहत, हालांकि इंफेक्शन रेट अब भी 33 परसेंट

4247 एक्टिव केस, अब तक 239 पेशेंट्स की हो चुकी डेथ

देहरादून

सैटरडे की तुलना में संडे को दून को पॉजिटिव केसेज और रिकवरी केसेज के मामले में कुछ राहत मिली। जिले में संडे को 408 नये पॉजिटिव केस सामने आये, जबकि विभिन्न हॉस्पिटल्स और केयर सेंटर्स में इलाज करवा रहे 429 लोग रिकवर होकर अपने घर लौट गये। जिले में इंफेक्शन रेट अब भी 33 परसेंट बना हुआ है।

7 पेशेंट़्स की डेथ

संडे को दून में 7 पेशेंट्स की डेथ हुई। इनमें से 6 की डेथ एम्स ऋषिकेश में और एक की दून हॉस्पिटल में हुई। जिले में अब तक कोविड-19 से 239 पेशेंट्स की डेथ हो चुकी है। अब तक दून में ही सबसे ज्यादा डेथ हुई हैं। राज्य में संडे को कुल मिलाकर 13 पेशेंट्स की डेथ हुई। अब राज्य में मरने वालों की संख्या 491 हो गई है।

इंफेक्शन रेट 33 परसेंट

दून में इंफेक्शन रेट संडे को भी 33 परसेंट रहा। हालांकि सैटरडे को इंफेक्शन रेट 40 परसेंट दर्ज किया गया था। कुल 1236 सैपल लिए गये। संडे को सरकारी लैब्स से 156 और प्राइवेट लैब्स से 252 सैंपल्स की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। दून में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 10685 हो गई है। 6162 पेशेंट्स की रिकवरी के बाद अब एक्टिव की केसेज की संख्या 4247 है।

---

राज्य में 878 पॉजिटिव

उत्तराखंड के सभी जिलों में कुल मिलाकर संडे को 878 पॉजिटिव केस कंफर्म हुए। सरकारी लैब्स से 391 और प्राइवेट लैब्स से 487 पॉजिटिव केस आये। अब राज्य में पॉजिटिव केसेज की संख्या 40963 हो गई है। संडे को राज्य में 855 पेशेंट्स रिकवरी हुए। अब तक कुल 27828 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या अब 12455 है, जबकि संडे को 13 पेशेंट्स की डेथ के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 491 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 67.93 और इंफेक्शन रेट 7.03 परसेंट है। डबलिंग रेट 23.13 दिन है।