23 वीकेएस 5

- धनपऊ ग्राम पंचायत के भराया गांव का मामला

- गांव के नीचे से लगातार हो रहा है भूस्खलन

- गांव में रह रहे 16 परिवार पर मंडरा रहा है खतरा

SAHIYA: धनपऊ ग्राम पंचायत के भराया गांव के निचले इलाके में हो रहे भूस्खलन से गांव को खतरा पैदा हो गया है। गांव में क्म् परिवार रहते हैं जो कभी भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। खतरे के चलते ग्रामीण दहशत में हैं।

पहले भी हुआ था नुकसान

भराया गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। वर्ष ख्0क्भ् में बरसात में भूस्खलन से चार परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान होने पर सरकार को मुआवजा देना पड़ा था, लेकिन उसके बाद भी भूस्खलन रोकने को कारगर उपाय नहीं किये गये। भूस्खलन के खतरे से लोग दहशत में हैं, जरा सी बारिश होने पर ही लोग घबरा जाते हैं। ग्रामीणों की मांग पर उस समय एडीबी ने भूस्खलन रोकने के लिए एक कामचलाऊ दीवार खड़ी कर दी थी जो कारगर साबित नहीं हो रही। ग्रामीणों ने बड़ी दीवार बनाने की मांग की है ताकि भूस्खलन रुक सके। ग्राम प्रधान किसन लाल, परमादास, गो¨वद, बबलू, खजान, रोशन, सुभाष, सेरिया आदि का कहना है कि लगातार भूस्खलन से पूरे गांव भराया को खतरा पैदा हो गया है, लेकिन किसी भी जिम्मेदार विभाग द्वारा भूस्खलन रोकने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए।