देहरादून (ब्यूरो) : भानियावाला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहित और कल्याणकारी योजनाओं के साथ मील का पत्थर साबित होगी। जिलाध्यक्ष रङ्क्षवद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश अभियान की तरह सफल बनाना मुख्य उद्देश्य है। इस यात्रा मे सभी विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे अगर किसी का आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, पहचान पत्र, वृद्ध पेंशन नहीं बनी है तो उनका मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ङ्क्षसह नेगी ने कहा कि इस यात्रा को एकजुट होकर सफल बनाने का लक्ष्य हर कार्यकर्ता का है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी गणेश रावत, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, जिला मंत्री विनय कंडवाल, मंडल महामंत्री रङ्क्षवद्र बेलवाल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, सुंदर लोधी, प्रेम ङ्क्षसह पम्मी राज, कोमल देवी, नितिन कोठारी, श्रेय वेदवाल, अवतार ङ्क्षसह, बोबी शर्मा और आदेश पंवार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

dehradun@inext.co.in