- प्रदेश भर के दर्जनों सगठनों के दिव्यांग पहुंचे देहरादून

- सीएम से घोषणाएं पूरी न होने को लेकर जताई नाराजगी

सीएम आवास कूच कर रहे दिव्यागों को कनक चौक पर पुलिस ने रोका

DEHRADUN

लगातार अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर मुखर हुए प्रदेश भर के सैकड़ों दिव्यांग संगठनों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर दिव्यांग संगठन के सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। यहां दिव्यांग करीब म् घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। रविवार शाम करीब ब् बजे दिव्यांग संगठन सीएम आवास कूच के लिए पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें कनक चौक पर ही रोक दिया। प्रशासन की मदद से क्क् प्रदर्शनकारियों का शिष्टमंडल सीएम आवास पहुंचा जहां देर रात तक दिव्यांगों की मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई। बीजापुर स्थित सीएम आवास पर दिव्यांगों ने जमकर हंगामा काटा।

ये हैं प्रमुख मांगें

- प्रदेश स्तरीय दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए

- प्रदेश में दिव्यांगों को लिए फ् फीसदी का विशेष कोटा दिया जाए

- सभी चुनावों में ब् फीसदी दिव्यांगों को आरक्षण दिया जाए

- राजसभा में ख् दिव्यांग सदस्यों को मनोनीत किया जाए

-दिव्यांग खिलाडि़यों को समान सुविधा और सरकारी नौकरी में वरीयता

-सभी विभागों में खाली पड़े दिव्यांग पदों पर भर्ती निकाली जाए

- हरिद्वार में दिव्यांग विश्वविद्यालय खोला जाए

दिव्यांगों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त की जाए। इसके साथ ही दिव्यांग खिलाडि़यों को जरूरी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा दी जाए।

अनुज सिंह

सभी स्कूलों में दो-दो विशेष शिक्षकों के पद राज्य सरकार द्वारा बनाए जाएं। इसके अलावा दिव्यांग आयोग का भी सकार गठन करे।

अनंत मेहर

सभी विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण की स्थाई व्यवस्था कि जाए। हरिद्वार में दिव्यांग विश्वविद्यालय खोला जाए।

संदीप अरोड़ा

--

दिव्यांग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले संगठन और सरकार के अधिकारियों के बीच हर क्भ् दिन में एक मीटिंग हो।

विनय सैनी

सरकारी दिव्यांग कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। सरकार जिन निर्णयों को पहले ले चुकी है उन्हें पूर किया जाए।

शिखा जैन

दिव्यांगों की पेंशन 800 रुपए माहवार की जगह फ्000 रुपए प्रतिमाह की जाए। आश्वासनों को छोड़ सरकार धरातल पर काम करे।

अविनाश अधिकारी