-गांधी पार्क की सफाई कर कूड़े से बनाएगी खाद

-ब्रिटिश महिला ने एनजीओ से जोड़े 322 सदस्य

-दून के कांजी हाउस में भी लिया सफाई का जिम्मा

>DEHRADUN: देहरादून के गांधी पार्क और कांजी हाउस को एक विदेशी एनजीओ ने गोद लिया है। बेस्ट वॉरियर्स नाम की इस एनजीओ को एक ब्रिटिश महिला चला रही है। इस महिला ने इस महत्वपूर्ण स्थान पर सफाई के साथ-साथ ही उस कूडे़ से खाद बनाने का काम भी करेगी। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

हर रोज सैकड़ों करते हैं सैर

गांधी पार्क की बात करें तो यह देहरादून की एक पहचान भी है। इस पार्क में रोजाना सिटी के सैकड़ों लोग सैर करने जाते हैं। वहीं इसमें एक हिस्से में लोग योग का अभ्यास भी करते हैं। ऐसे में इस पार्क की खूबसूरती भी देखते ही बनती है।

पेड़ से गिरते पत्ते साफ होने जरूरी

गांधी पार्क में सैकड़ों की संख्या में पेड़ खडे़ हैं, जिससे रोजाना पत्ते गिरते हैं। हरियाली बनाए रखने और भूमि पर छोटे पौधों को बचाए रखने के लिए रोजाना सफाई जरूरी है। इसके अलावा इस कूड़े का सही निस्तारण भी जरूरी है।

कूड़े की सफाई और उसका निस्तारण

बेस्ट वॉरियर्स नाम की यह संस्था गांधी पार्क में सफाई करने के साथ ही साथ उस कूडे़ का सही निस्तारण भी कर रही है। संस्था ने इस कूडे़ से खाद बनाने का काम शुरू किया है। इसके लिए गांधी पार्क का ही एक हिस्सा इस काम में लिया जा रहा है। इससे प्राकृतिक खाद बनाया जा रहा है, जो गांधी पार्क में ही पौधों को बढ़ाने में इस्तेमाल होगा।

एनजीओ के साथ जुडे़ फ्ख्ख् सदस्य

कमाल यह है कि बेस्ट वॉरियर्स नाम की इस एनजीओ की सीओ फाउंडर एंड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एक ब्रिटिश महिला जोडी अंडरहिल ने दून में पिछले काफी समय से काम कर रही है। उसने अब तक अपनी एनजीओ से करीब फ्ख्ख् वालिंटियर्स जोड़ लिए हैं।

----

हम सिटी में कई जगहों पर सफाई अभियान चलाते हैं। हमने गांधी पार्क और कांजीहाउस में सफाई की जिम्मेदारी भी ली है। यहां पर हम सफाई के साथ-साथ उस कूडे़ का प्राकृतिक खाद भी बनाएंगे। जिसे पार्क में ही पेड़-पौधे लगाने में प्रयोग किया जा सके।

--जोडी अंडरहिल, सीओ फाउंडर, बेस्ट वॉरियर्स