भारत विकास परिषद द्रोण शाखा ने किया समारोह आयोजित

देहरादून, 10 जुलाई (ब्यूरो)।
भारत विकास परिषद द्रोण शाखा दून की ओर से दून पुस्तकालय व शोध केंद्र परेड ग्राउंड में स्थापना दिवस के साथ ही डॉ। सूरज प्रकाश सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुणा चावला, प्रांतीय उपाध्यक्ष ने डॉ। सूरज प्रकाश द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

विधायक रहीं चीफ गेस्ट
वक्ताओं ने कहा कि किस प्रकार अपने अथक परिश्रम से डा। प्रकाश ने संस्था की नींव रखी, जो अब बड़ा रूप ले चुकी है। बतौर चीफ गेस्ट विधायक सविता कपूर ने उनके बताए गए मार्ग व पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी का आह्वान किया। स्पेशल गेस्ट के तौर पर डीआईजी राजकुमार नेगी व एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने कहा कि डॉ। सूरज प्रकाश का व्यक्तित्व चुंबकीय था। द्रोण शाखा की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हीं के आदर्शों को सामने रखकर निरंतर प्रगति कर रही है। इस अवसर पर हुकुम सिंह उनियाल (शिक्षा), डॉ। केबी जोशी (चिकित्सा), कुसुम देवी(स्वच्छता) व ज्ञानेंद्र कुमार (शिल्प कला) को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष नरेश भटनागर, सचिव यामा शर्मा, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह तोमर, महिला संयोजिका कल्पना सैनी, संगठन मंत्री हितेश कुमार सिंह व संपर्क प्रमुख जितेंद्र कुमार डंडोना उपस्थित थे।
दैनिक जागरण आईनेक्स्ट