-जन सामान्य को कराया गया भोजन

DEHRADUN: रविवार को मई दिवस के अवसर पर समता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी श्रम सभा उत्तराखंड के बैनर तले किया गया। इस दौरान श्रमिकों का सम्मान भी किया गया।

समता भंडारे में कराया गया भोजन

कार्यक्रम के दौरान मजदूर और उनके परिजनों को समता भंडारे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। दोपहर से शुरू हुए इस समता भंडारे में शाम तक सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

मजदूरों को मिले उनका हक

इस अवसर पर समाजवादी श्रम सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि आज हर तरफ मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। फैक्ट्री ओनर्स श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं। मजदूरों के हितों के लिए बने लेबर एक्ट का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका हक मिलना ही चाहिए। इसके लिए श्रम सभा संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों का सम्मान भी किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। सत्यनारायण सचान, सुभाष पंवार, दिवाकर जोशी, सोम प्रकाश, आलोक राय, माया मल्होत्रा नैथानी आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।