-प्रशासन और निगम मुख्यालय से हरी झंडी मिलेगी तो खुलेगा संचालन

-सहारनपुर के लिए यूटीसी की करीब 15 रोडवेज बस जाती हैं हर दिन

DEHRADUN : उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज ट्यूजडे को भी सहारनपुर के लिए नहीं गई। दरअसल, सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद परिवहन निगम सहारनपुर जाने वाली अपनी सभी बसेज का संचालन बंद कर दिया था।

मुख्यालय ने नहीं दी हरी झंडी

निगम के पास वर्तमान में करीब क्भ् रोडवेज बस हैं, जिनका संचालन सहारनपुर के लिए होता है। यह विभिन्न क्भ् रोडवेज ग्रामीण डिपो, पर्वतीय डिपो और बी डिपो से हर दिन संचालित होती है। आईएसबीटी इंचार्ज सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि फिलहाल जब तक प्रशासन और निगम मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिलती है। तब तक सहारनपुर के लिए रोडवेज का संचालन बंद रखा जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़, हिमाचल, पंजाब जाने वाली रोडवेज वाया पांवटा होते हुए जा रही है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली ज्यादातर रोडवेज अपने पुराने रूट रुड़की होते हुए जा रही हैं। इसके अलावा कुछ रोडवेज हरिद्वार से होकर जा रही हैं।