-राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा की निकलेगी परिवर्तन यात्रा

-दोनों मंडलों के लिए दो बड़े रथ भी होंगे रवाना

DEHRADUN: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटी भाजपा अगले महीने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकलेगी। यही नहीं देहरादून से शुरू होने वाली इस यात्रा में सूबे के गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मंडलों में से दो बड़े यात्रा रथ रवाना होंगे। जबकि हर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी रैली का आयोजन भी किए जाने की बात पार्टी ने कही है। इन बड़ी रैलियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों मौजूद रहेंगे।

यात्रा को दिया गया फाइनल टच

बुधवार को पार्टी की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में परिवर्तन यात्रा की रूपरेखा को फाइनल टच दिया गया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि नौ नवंबर को पार्टी मुख्यालय में पूजा अर्चना के बाद परिवर्तन यात्रा के रथ रवाना होंगे। इस दौरान शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद हरिद्वार में गंगा आरती के साथ ही एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा के दौरान मौजूद रहना होगा। महिलाओं का सम्मान, दलितों का स्वाभिमान, किसानों का उत्थान, सेना का सम्मान व उत्तराखंड में प्रशासनिक व आर्थिक अराजकता को दूर करने के लिए एक साफ-सुथरी सरकार बनाना भाजपा का लक्ष्य व उद्देश्य है।

सामने लाएंगे कांगे्रस की हकीकत

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामी व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने जिस प्रकार से अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की, उसकी हकीकत भी जनता के सामने रखी जाएगी। वहीं बढ़ते भ्रष्टाचार, अवैध खनन, लचर कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक के स्टिंग को भी यात्रा को भी जनता के सामने रखा व दिखाया जाएगा।

पीएम मोदी से मांगा गया समय

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पहुंचना तय है। पीएम नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा गया है। परिवर्तन यात्रा को लेकर हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के आलवा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

'चेहरा चमकाने में जुटे सीएम'

प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम हरीश रावत पर आरोप लगाया कि सीएम केदारनाथ में आपदा मद के पैसे से अपना व अपनी सरकार का चेहरा चमका रहे हैं। जबकि देश-दुनिया के आम व खास लोगों ने केदारनाथ आपदा से पीडि़त लोगों की मदद के लिए धनराशि उत्तराखंड को दी है। लेकिन सीएम अपने सरकार का प्रचार-प्रसार करने पर जुटे हैं।

तीन केंद्रीय मंत्री रहेंगे दौरे पर

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार क्भ् नवंबर को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद देहरादून में समाज के विभिन्न बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से भेंट करेंगे। जबकि ख्ख् नवंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी देहरादून पहुंचेंगे और ख्0 नवंबर को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर श्रीनगर में बुद्धिजीवियों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री का ध्यान मनोरंजन पर: बहुगुणा

पूर्व सीएम व भाजपा नेता विज बहुगुणा ने कहा कि सीएम हरीश रावत का पूरा ध्यान मनोरंजन पर है, जबकि प्रदेश के विकास की गति धीमी हो गई है। सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उनके कार्यकाल में गैरसैंण आंदोलन की भावना को महत्व दिया गया था। उन्होंने खुद तब हरीश रावत को गैरसैंण बुलाया थे, लेकिन वह नहीं आए। प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ढाई साल के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में हरीश रावत ने सारा समय कुर्सी बचाने में लगाया है।