-कांवडि़ए गंगाजी से लेकर आएंगे गंगा जल

- श्रद्धालु भोले बाबा पर गंगा जल चढ़ाकर करेंगे पूजा

DEHRADUN:प्रदेश में सावन का पहला सोमवार आज है। भगवान भोले के भक्त आज शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए तमाम श्रद्धालु गंगा जी से गंगाजल लाकर भगवान का जलाभिषेक करेंगे। गंगा जी पहुंचे तमाम कांवडि़ए सोमवार तक वापस अपने-अपने पूजा स्थल तक पहुंच जाएंगे।

दूर-दूर से जाते हैं पैदल

भगवान भोले के भक्त सैकड़ों किमी दूर तक चलकर गंगा जी तक पहुंचते हैं। कांवडि़ए कांवड़ लेकर गंगा जी से वापस लौटते हैं। दिनरात पैदल चलना अपना आप में बड़ी साधना मानी जाती है। गंगाजल लेकर वापस लौटे कांवडि़ए भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान भोले के भक्त जलाभिषेक के साथ ही साथ दुग्धाभिषेक कर भगवान को मनाते हैं।

सावन में लगती है वर्षा की झड़ी

सावन के माह में बरसात अपने पूरे यौवन पर होती है। इन दिनों वर्षा की झड़ी लगना सदियों पूरानी परम्परा सी बन गयी है। जानकारों का कहना है कि विशेषतौर पर सावन के सोमवार के दिन बरसात होने का सिलसिला भी सैकड़ों साल पुराना बताया जाता है। बताया जाता है कि सोमवार को जब भक्त भोले की साधना के लिए गंगा जी से गंगा जल लेकर आ रहे होते हैं तो उस दौरान बरसात का प्राकृतिक संयोग भी बनता है।