- कोटेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे महायज्ञ में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ले लिया भाग

- भगवान शिव से आशीर्वाद लेकर की सुख-शांति की कामना

RUDRAPRAYAG: नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर कोटेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे क्क् दिवसीय महायज्ञ के चौथे दिन प्रदेश के शिक्षा मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्800 संस्कृत की प्राथमिक पाठशालाएं खोली जाएंगी। उन्होंने भगवान शिव से आशीर्वाद लेकर सुख-शांति की कामना की।

मंत्री ने लिया भगवान शिव से आशीर्वाद

इस मौके पर ब्राह्मणों ने गणेश पूजा, पंचपूजा, रूद्री पाठ, शतचंडी पाठ समेत कई नित्य पुजाएं संपंन की। जिसके बाद बाद ही महायज्ञ में घी, जौ-तिल की आहुतियां डालने का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस मौके पर कोटेश्वर पहुंचे शिक्षा मंत्री श्री नैथानी ने सर्वप्रथम भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। साथ ही स्वामी माधवाश्रम का हालचाल भी पूछा। इस अवसर श्री नैथानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान मौजूद है। उन्होंने कहा कि वेदों के प्रचार प्रसार के लिए व्यापक मास्टर प्लान बनाया जाएगा। जिससे संस्कृत को बढ़ावा मिल सके। पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं परपंपराओं के संरक्षण में साधू संतों एवं सन्यासी परंपरा का बड़ा योगदान रहा है। कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि राज्य में चारों वेदों के अध्ययन के लिए समुचित संस्थान न होने से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल समेत संयोजक समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।