- ओलावृष्टि से वाहनों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त

- 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला अंधड़

- 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गिरे कुछ इलाकों में ओले

DEHRADUN: दून में गुरुवार को हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सिटी के कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि के कारण लोगों को खासा नुकसान भी उठाना पड़ा। आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि के चलते दर्जनों वाहनों के शीशे टूट गए, घरों की छतों पर पानी की टंकियां भी ओलों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

म्0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओलावृष्टि

गुरुवार को दून के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर तेज आंधी ने लोगों को परेशान किया। शहर के कुछ इलाकों में आसमान से बरसे ओलों ने तो कई लोगों का नुकसान किया। ओलों के चलते क्00 से क्भ्0 तक वाहनों के शीशे टूट गए। करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के चलते ओलों का असर ज्यादा घातक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दून में म्0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओले गिरे। इस दौरान खुले आसमान के नीचे पार्क किए गए वाहनों के शीशे चटक गए, कई लग्जरी कारें भी ओलों की चपेट में आईं। जिससे लाखों का नुकसान हुआ।

पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त

ताबड़तोड़ ओलावृष्टि से घरों की छतों पर रखी गईं पानी की टंकियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। घरों की खिड़कियों के शीशे भी ओलों की चपेट में आईं, और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। ओले गिरने को दौरान जो लोग घरों से बाहर थे उन्होंने ओलों के कहर से बचने के लिए सुरक्षित शरण ली।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार दोपहर के समय अधिकतम टेम्प्रेचर फ्ब्.ब् डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम टेम्प्रेचर ख्फ्.ख् डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बरसात और बादलों की गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकत टेम्प्रेचर फ्भ् और न्यूनतम ख्क् डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।