- दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर जुड्डो से 12 किमी आगे यमुना पुल के पास हुआ हादसा

- पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया एडमिट

DEHRADUN: दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर जुड्डो से 12 किमी आगे यमुना पुल के पास बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोरी उत्तरकाशी में सामान छोड़कर वापस लौट रहे हादसे के शिकार चालक ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को अस्पताल में एडमिट कराया।

स्टेय¨रग के बीच फंसा चालक

उत्तर प्रदेश, हापुड़ जिले के बडोदा ¨हडवान निवासी चालक योगेश तोमर पुत्र श्रीपाल तोमर मंगलवार को ट्रक लेकर उत्तरकाशी के मोरी में गया था। जहां से लौटते समय जैसे ही ट्रक दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर जुड्डो से 12 किमी आगे यमुना पुल के पास पहुंचा कि अचानक सामने से आती बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में जा समाया। ट्रक के खाई में गिरने पर चालक योगेश स्टेय¨रग के बीच में जा फंसा, लेकिन चालक ने हिम्मत कर 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी। दो थानों की पुलिस ने बुधवार सुबह करीब चार बजे किसी तरह से स्टेय¨रग के बीच फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।