- वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण 20 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

- शनिवार को मौसमी पारे में 5 से 8 डिग्री तक का देखा गया उछाल

DEHRADUN: राज्य में अगले ख्ब् घंटों में बारिश और बर्फबारी के आसान बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेस को इसका कारण माना जा रहा है। इधर शनिवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे लेकिन इसके साथ ही तापमान में भी इजाफा हुआ। राज्यभर में अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हुआ।

ख्ब् फरवरी तक तापमान सामान्य

शनिवार को देहरादून समेत राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहे लेकिन इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। देहरादून और पंतनगर में तो अधिकतम तापमान ख्8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते मौसम में हल्की गरमाहट भी देखने को मिली। बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने रविवार को बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई है। दरअसल तापमान में इजाफा होने का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेस है और इसी के असर के चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। राज्यभर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ख्0 फरवरी को भी यह क्रम बना रह सकता है। ख्क् फरवरी से तापमान में कमी के आसार हैं जो ख्ब् फरवरी तक सामान्य हो सकता है।