देहरादून (ब्यूरो)। नगर निगम के भूमि अनुभाग का दावा है कि उनकी चार टीमों ने अब तक एक सप्ताह में करीब 24 बीघा जमीन से कब्जा छुड़वाया है। इसमें निगम पुलिस की मदद भी ले रही है। लेकिन, अभी भी निगम की जमीन पर ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।

एक सप्ताह में इन इलाकों से हटाया गया कब्जा
-कुलहान से 10 बीघा
-जोहड़ी गांव से 8 बीघा
-मोथरोवाला से 6 बीघा

पार्षद निगम प्रशासन को थमा चुके हैं फेहरिस्त
निगम की जमीन पर लगातार हो रहे कब्जों को लेकर निगम निगम के खासकर सत्ताधारी पार्टी के पार्षद कई बार अपना विरोध जता चुके हैं। यहां तक कि पार्षदों ने तो पिछले दिनों निगम की जमीन पर हुए कब्जे की लंबी सूची तक निगम को सौंपी। जिसके बाद नगर निगम हरकत में आया और अब धीरे-धीरे कार्रवाई जारी है।

ऐसे हो रहा अतिक्रमण
-लंबे समय झाडिय़ों के बीचोंबीच बसाई जा रही हैं बस्तियां।
-इलाके में करीब चार दर्जन से अधिक टेंपरेरी घर हो गए हैं तैयार।
-नालापानी वाले रोड पर पडऩे एक नाले से सटे पहाड़ का टीला काट दिया गया।
-आर-पार जाने के लिए बनाया जा रहा है टेंपरेरी पुल,
-स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में धीरे-धीरे किया जा रहा है कब्जा।
-इलाके को जोडऩे के लिए कच्चा मार्ग भी किया जा रहा है तैयार


अगर नगर निगम की जमीन पर कहीं ऐसा अतिक्रमण हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए कहा जाएगा। वैसे भी निगम की ओर से कब्जेधारियों पर आजकल निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है।
अभिषेक रोहिला, नगर आयुक्त, नगर निगम।