मिलने की इजाजत दी

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल की हालत में मामूली सुधार है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुडवांग के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। खबर है कि रविवार सुबह उन्होंने आंखें खोली। तबीयत में सुधार होने के कारण कुछ लोगों को उनसे मिलने की इजाजत दी गई है। बता दें कि 89 वर्षीय सिंहल को 12 तारीख को ही मेदांता से छुट्टी मिली थी लेकिन शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेदांता पहुंचकर सिंहल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

दिल का दौरा पड़ा

बताया जा रहा है कि तीनों भाजपा नेता करीब आधा घंटे तक अस्पताल में रहे। इससे पहले सिंहल को 20 अक्टूबर को मेदांता में दाखिल कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेट में संक्रमण की शिकायत थी। गुरुवार को डिस्चार्ज होने के बाद सिंहल दिल्ली में पालम मार्ग स्थित अपने भतीजे रवि सिंहल के आवास पर रुके थे। शुक्रवार की देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें फिर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनके करीबी कह रहे हैं कि इस बार दिल का दौरा पड़ा है। शनिवार शाम तक उनकी हालात बेहद गंभीर बताई गई।उधर इलाहाबाद से मिली खबरों में बताया गया है कि फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य सहित विहिप के कई पदाधिकारी शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk