डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Virgo Yearly Horoscope 2023 Hindi- Kanya Varshik Rashifal 2023: कन्या राशि : Virgo Horoscope January 2023 in Hindi: इस माह इस राशि जातकों को थोड़ा मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। इस माह के एक दो सप्ताह तक मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। तीसरे चौथे सप्ताह से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने लगेंगी इसलिए सतर्कता बनायें रखें। कार्ययोजनाओं को पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। अनावश्यक विलम्ब एवं कार्यों के रुक जाने से जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए थोड़ी सावधानी बनायें रखें। क्रोध आदि पर नियंत्रण बनायें रखें। छोटी-छोटी बातों पर अनावश्यक तर्क-वितर्क करने के कारण मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है लेकिन ईष्ट मित्रों के सहयोग से जातक की स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आ सकती है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है और जातक भी कई रुके कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। इसलिए जातक सक्रिय बने रहें तो स्थइतियाँ पटरी पर आ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो कि जातक के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है उसके सहयोग से जातक की स्थितियाँ पटरी पर आने लगेगीं। जातक को भी थोड़ी राहत मिलने लगेगीं। इस माह अनावश्यक चर्चाओं में समय न व्यतीत करें नहीं तो आर्थिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। सावधानी से कार्य करें और अपने कार्यों को विस्तार देने के लिए सक्रिय बने रहें सुख-सुविधाओं एवं भौतिक वस्तुओं पर अधिक खर्च होने का योग बन सकता है। जिससे जातक को आर्थिक परेशानी आ सकती है। सावधानी बनायें रखें। तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा एवं गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Virgo Horoscope February 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझबूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। कई मह्तवपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में सफल होगा।व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है अपनी कार्ययोजनाओं को देश-विदेश तक फैलाने का योग बन सकता है। जातक की साख में वृद्धि होगी जातक अपनी साख से एक बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है जातक यदि टीम बनाकर या ईष्ट मित्रों के सहयोग से अपने कार्यों को करना चाहेगा तो उसे विशेष बल प्राप्त हो सकता है। और जातक की पकड़ मजबूत बन सकती है घर में भी मांगलिक कार्य का अवसर बन सकता है। भाग्य की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लोगों के सहयोग से जातक को आगे बढ़ने का प्रबल योग बन सकता है। अविवाहित लोगं का विवाह का योग बन सकता है। वैवाहिक लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखी होगा। जातक यदि दामपत्य जीवन में और मधुरता लाना चाहे तो पत्नी का सहयोग और उसके साथ स्नेह संबंध स्थापित करने पर स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। इस माह प्रत्येक कार्य का संपादन करने में जातक को लाभपूर्ण स्थिति बन सकती है। कुशलतापूर्वक कार्य करने से बड़े कार्य सिद्ध का योग बन सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल बन सकती है।

Virgo Yearly Horoscope 2023 in Hindi

Virgo Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यो में व्यवधान एवं अवश्यक उलझनों का सामना करते हुए जातक चिंताग्रस्त हो सकता है। जातक यदि अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देगा तो अनेक तरह की कठिनाई आ सकती है। मन में उतार-चढाव के कारण निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुछ ग्रहों के अनुकूल होने से जातक की स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। संघर्ष एवं परिश्रम की अधिकता हो सकती है लेकिन इससे कार्य पटरी पर आ सकते है। ज्ञानी एवं विषय विशेषज्ञ से राय लेकर जातक यदि कोई कार्य करेगा तो उन कार्यों को विस्तार देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। जातक स्वालम्बी जीवन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा पुरानी एवं परेशान करने वाली कार्य-योजनाओं को पूरा होने पर निराशा आशा में परिणित हो सकती है कठिन परिश्रम के बाद ही व्यापार पटरी पर आ सकता है चापलूसों से सावधान रहें नहीं तो वें जातक को तनाव दे सकते है। साहसिक कार्यों में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। सूर्य को जल दे और विष्णु जी की पूजा करें तो बाधओं में कमी आयेगी और जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है।

Virgo Horoscope April 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक कोई महत्वपूर्म एवं बड़ा कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। माह के एक दो सप्ताह तक थोड़ी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद कार्य उत्तरोत्तर आगे बढ़ेगें और पटरी पर आ सकते है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिससे जातक को नई राह मिल सकती है। जातक अपने कार्य-व्यापार को विस्तार देने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। अपने को अच्छे ढंग से रखने एवं सुन्दर लगने के उपक्रम में भी जातक का महत्वपूर्ण समय व्यतीत हो सकता है। पुरानी परेशानियों का अन्त हो सकता है और नई कार्ययोजनायें बन सकती है या जातक कोई नया कार्य प्रारम्भ कर सकता है। व्यापार आदि में थोड़ी कठिनाई आ सकती है लेकिन अपने कठिन परिश्रम से जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सेना पुलिस या साहसिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी सफलता की ओर ले जाने वाला मार्ग जातक को अधिक क्रियाशील बना सकता है। किसी देवी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। और जातक के आन्तरिक शक्ति का विकास हो सकता है।

Virgo Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। संघर्ष के साथ ही स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। राहु एवं गुरु के प्रभाव के कारण विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। इन चुनौतियों को पूरा करने के लिए जातक को निरन्तर सतर्क एवं क्रियाशील बने रहना होगा। वाहन आदि बी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट का योग बन सकता है। कुछ ईष्ट मित्रों की कृपा से जातक अपने उलझे कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। किसी नवीन कार्ययोजना को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह माह सामान्य रहेगा। स्वजन एवं बंधुबान्धवों का आगमन निरन्तर बना रह सकता है। अतिथि आगमन जातक का मन प्रसन्न हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों के मिलने जातक की पूरानी यादें याद आ सकती है। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित बाधा का योग है। व्यवसायिक दृष्ट से जातक संघर्षों के साथ आगे बढ़ने का योग है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी और बाधाओं में कमी आ सकती है।

Virgo Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो व्यापार आदि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रबल योग है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। रचना या किसी लेखन कार्य के संपन्न होने से जातक को खुशी की अनुभूति हो सकती है। जातक का प्रभाव बढ़ेगा जातक की लोकप्रियता में वृदधि हो सकती है। सुख-सुविधाओं में वृदधि हो सकती है अच्छे मकान एवं वाहन की प्राप्ति का योग है उच्च वर्ग से जातक को सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नये व्यवसाय एवं कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। अच्छे वस्त्र एवं आभूषण खरीदने का योग बन सकता है। जातक के आय में प्रबल वृद्धि का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत अनुकूल माह हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Virgo Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में थोड़ा गतिरोध की स्थितियाँ आ सकती है। किसी बात को पटरी पर लाने के लिए बहुत अधिक मानसिक कसरत करनी पड़ सकती है। इसके बाद भी कोई निश्चित नहीं है कि कार्य बन ही जायेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेगें। जो कि मानसिक रुप से जातक को तनाव दे सकते है या चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। निरन्तर इस माह सक्रिय बने रहें। सोच-समझकर ही कार्य करें नहीं तो स्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती है। इस माह किसी हबात को लेकर अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। कुछ जरूरी एवं मुख्य कार्य जिसे शीघ्र पूरा होना चाहिए उसमें भी विलम्ब होने से जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा जिससे जातक की साख एवं लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। किसी परीक्षा में अधिक परिश्रम के बाद सफलता का योग बन सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। गणेश जी की पूजा से विघ्न बाधाओं में कमी आ सकती है।

Virgo Horoscope August 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जातक अपने साहस एवं परिश्रम से कई कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। खेलकूद से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक अधिक परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-योजनाओं को विस्तार देने के लिए यह माह बहुत अनुकूल है। जातक अपनी व्यवसायिक गतिविधि को योजना बद्ध तरीके से ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने एवं देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा। तो व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने में सफल हो सकता है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का यह अनुकूल समय रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी बड़ी आय का योग बन सकता है।जातक को निरन्तर सक्रिय एवं क्रियाशील बने रहना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफल होने पर जातक का महत्व बढ़ेगा। इस माह जातक सामाजिक या राजनीतिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर जातक की ख्याति बढ़ सकती है। जातक अपने परिश्रम से आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए लाभपूर्ण परिस्थिति में पहुँच सकता है। कठिनाईयों का अंत होगा। और सफलता की नई सीढ़ी पर चढ़ने में जातक सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे जातक के कार्यों में विस्तार हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। जातक उच्च स्थिति में पहुँचने में सफल हो सकता है।

Virgo Horoscope September 2023 in Hindi: यह माह भी जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। जातक अपनी साख एवं आत्मबल से आर्थिक स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने की दृष्टि से यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण का योग है। यदि जातक चाहेगा तो प्रसिद्ध देवालयों का दर्शन कर सकता है। शासन सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है प्रमोशन आदि का लाभ जातक को मिल सकता है या किसी महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कारोबारी के क्षेत्र में लगे लोगों के लिए अच्छे लाभ की स्थितियाँ बन सकती है और व्यवसाय को विस्तार देने में जातक सफल होगा। रोगों से मुक्ति की स्थितियाँ बन सकती है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण कर्ज से मुक्ति मिलने का भी योग बन सकता है। शत्रुओं से मक्ति का योग बनेगा और विरोधी शांत होगें। सहकर्मीयों का सहोयग निरन्तर मिलता रहेगा जिससे जातक अपनी आर्थिक स्थिति को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। पारिवारिक मामलों में भी स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगीं। परिवार के लोगों को संतुष्ट करने में जातक को मानसिक कसरत करनी पड़ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जुआ या शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक नुकसान का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पर निरन्तर ध्यान बनायें रखें नहीं तो शारीरिक कष्ट का योग बन सकता है।

Virgo Horoscope October 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए हर दृष्टि से स्थिति बहुत अनुकूल रहेगीं। जातक अपनी कार्ययोजनों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। निरन्तर भागदौड़ एवं सक्रिय बने रहने से कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पूरा करने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत उत्तम रहेगा। कारोबारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े आर्थिक लाभ का योग बना रह सकता है जातक अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए दूर-दूर की यात्रा या विदेश की यात्रा कर सकता है। जिससे जातक के जीवन में आने वाली आर्थिक चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। आई0टी0 से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में भी सोच-समझकर कार्य करने पर आर्थिक स्थितियाँ अधिक सुदृढ़ हो सकती है धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में जातक बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा सकता है। सामाजिक कार्यों में जुड़े रहने से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।जीविका के क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। जिससे जातक में स्वावलम्बन की स्थिति आ सकती है।जातक अपनी कर्मठता एवं आत्मबल से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अधिक संघर्ष एव परिश्रम से रुके हुए कार्य बन सकते है। अनावश्यक भागदौड़ की बचत होगी सही दिशा में कार्य करने का योग बन सकता है। सूर्य को जल देने एवं गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Virgo Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ आ सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक को तनाव दे सकते है। कारोबार को विस्तार देने में जातक को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक रुप से मानसिक ऊलझनें जातक को तनाव दे सकती है लेकिन जातक अपनी सतर्कता एवं सूझ-बूझ से बिगड़े कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर सूझ-बूझ से आगे बढ़ने पर विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने ममें जातक विशेष सफलता प्राप्त कर सकता है। सरकारी मामलों में भी उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने का योग बन सकता है। साझेदारी के कार्यों में अधिक संघर्ष की स्थितियाँ बन सकती है।अन्य साझेदारों की बेरुखी के कारण अकेले ही सारी जिम्मेदारियाँ जातक पर आ सकती है जिससे जातक दबाव में आ सकता है।माह के अन्तिम चरण आते-आते जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर सक्रिय एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने से विषम परिस्थितियों को भी बहुत कुछ अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। आर्थिक कठिनाईयाँ थोड़ी बनी रह सकती है लेकिन माह का अन्त आते-आते आर्थिक कठिनाई के दूर होने पर जातक का मन हर्षोल्लासित हो सकता है।

Virgo Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है घरेलू कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का भी योग बन सकता है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने यह समय बहुत अनुकूल है यद्यपि थोड़ी बहुत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। बहुत बुद्धिमान लोगों से थोड़ा सावाधानी बनायें रखें नहीं तो वे जातक के कार्यों को उलझा सकते है और मानसिक रुप से तनाव दे सकते है थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी का भी योग है। इस माह नये मकान एवं वाहन का लाभ मिल सकता है। धन-धान्य से पूर्ण होने का भी योग है। किसी रुके धन की प्राप्ति होने से जातक का मनोबल बढ़ेगा और जातक कोई बड़ा धन संग्रह करने में सफल हो सकता है। वस्त्र एवं आभूषण खऱीदने का अवसर मिल सकता है। शत्रुओं पर दबाव बनाने में जातक सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से जातक प्रसन्नचित हो सकता है। धैर्य एवं गंभीरता बनायें रखें। इससे जातक का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जन संपर्क करने से जातक की गतिशीलता में निरन्तर सुधार हो सकता है और लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk