कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही। टीम इंडिया सोमवार को इस दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। इसके एक दिन पहले भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने अपनी फैमिली संग क्वाॅलिटी टाइम स्पेंड किया। रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ खूब मस्ती करते दिखे। जिसका वीडियो भी रोहित ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रोहित बेटी को गोद में लेकर स्लाइडिंग वाले झूले से नीचे उतर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रोहित ने लिखा, 'कुछ इस तरह बीता हमारा रविवार, हां मैं थोड़ा डर जरूर गया था।'


पत्नी के साथ देखी फिल्म
बता दें इससे पहले रोहित को पत्नी रितिका के साथ फिल्म देखते देखा गया था। इसकी तस्वीर भी रोहित ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रोहित ने बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ द लाॅयन किंग फिल्म देखने गए हैं। रोहित क्रिकेट से समय मिलते ही अपने परिवार के साथ समय जरूर बिताते हैं। यही नहीं सीरीज के दौरान भी उनकी फैमिली स्टैंड में मौजूद रहती है।


इस समय विवादों में हैं हिटमैन

हिटमैन रोहित अपनी पर्सनल लाइफ को भले खूब इंज्वाॅय कर रहे मगर बाहर-बाहर उनकी और विराट कोहली की तकरार की खबरों का बाजार काफी गर्म बना हुआ है। आईसीसी वर्ल्डकप में भारत के सेमीफाइनल से हार के बाद रोहित और विराट की अनबन की खबरें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर दोनों खिलाडियों की तरफ से कोई बयान तो नहीं अाया मगर रोहित के एक फैसले ने लड़ाई को फिर से हवा दे दी। खबर है कि हिटमैन ने अपने कप्तान को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से अनफाॅलो कर दिया है। 

रोहित ने विराट के बाद अनुष्का को भी किया 'अनफाॅलो', आखिर क्या है अनबन की वजह

विराट की पत्नी अनुष्का भी हुईं अनफाॅलो
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित ने न सिर्फ विराट को अनफाॅलो किया बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी अनफाॅलो कर दिया। हालांकि यहां हैरानी की बात ये है कि विराट अभी भी रोहित को फाॅलो कर रहे मगर रोहित की पत्नी रितिका को नहीं। यही नहीं अनुष्का भी इंस्टाग्राम पर न तो रोहित को फालो करती न हीं रितिका को। ऐसा ही कुछ रितिका के साथ भी है, वो भी विराट और अनुष्का में किसी को भी फाॅलो नहीं करती।

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk